Home Delhi फिल्मों की वो अदाकार जिन्हें शराब ने किया बर्बाद
Delhi

फिल्मों की वो अदाकार जिन्हें शराब ने किया बर्बाद

फिल्मों की वो अदाकार जिन्हें शराब ने किया बर्बाद

Share
फिल्मों की वो अदाकार जिन्हें शराब ने किया बर्बाद
Share

मुंबइया फिल्म इंडस्ट्रीज की तमाम ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें कुदरत ने दोनों हाथों से खूबसूरती और दौलत से नवाजा, शौहरत की भी कोई कमी नहीं थी, लेकिन फिर भी वो अकेली थीं

नई दिल्ली। मुंबइयां नगरी में तमाम ऐसी एक्ट्रेस हुई हैं जिन्होंने बेशुमार दौलत पायी और जिनके कदमों पर दुनिया झुकती थी। दौलत और शोहरत उन्हें खूब मिली, लेकिन कभी भी मुकम्मल मोहबत नहीं मिली। शराब और सिगरेट की लत से जिंदगी के इसी खालीपन को उन्होंने भरने की कोशिश की, जिसमें वो बर्बाद होती चली गयीं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी अभिनेत्रियाँ रहीं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से शोहरत के शिखर को छुआ। लेकिन अफसोस, इनमें से मीना कुमारी जैसी अदाकारा का अंत बेहद दर्दनाक रहा। मीना कुमारी को भारतीय सिनेमा की ‘ट्रैजेडी क्वीन’ कहा जाता है। ‘पाकीजा’ और ‘साहिब बीबी और गुलाम’ जैसी फिल्मों से उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया। उनकी मौत पर नरगिस ने कहा था मौत मुबारक हो मीना..निर्देशक कमाल अमरोही के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी दूरियां आ गईं। इसके बाद धर्मेंद्र के साथ भी उनके रिश्ते की चर्चा रही, लेकिन उन्हें कभी सच्चा और स्थायी प्यार नहीं मिल सका। अकेलेपन और डिप्रेशन से जूझते हुए उन्हें शराब की गंभीर लत लग गई। अत्यधिक शराब पीने के कारण लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) बीमारी की वजह से मात्र 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

मधुबाला महज 36 साल की उम्र में दुनिया से रूखसत

मीना कुमारी महज अपवाद नहीं। मीना के अलावा तमाम अदाकारा ऐसी हुई हैं जिन्होंने दौलत और शौहरत को चूमा, लेकिन अंत बेहद दर्दनाक हुआ। मधुबाला को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और कामयाब अभिनेत्रियों में गिना जाता है। फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ में ‘अनारकली’ के उनके किरदार को आज भी याद किया जाता है। दिलीप कुमार के साथ उनका प्यार मुकम्मल नहीं हो सका, जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। बाद में उन्होंने किशोर कुमार से शादी की, लेकिन उनके रिश्ते में भी वो खुशियाँ नहीं रहीं। मधुबाला के दिल में छेद था। प्यार में मिले दर्द और गिरती सेहत के बीच उनका आखिरी समय बेहद अकेलेपन में गुजरा और 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

परवीन बॉबी ने शराब से मोहबत

70 और 80 के दशक में परवीन बाबी ने ग्लैमर की परिभाषा बदल दी थी। वह अपने समय की सबसे महंगी और आधुनिक अभिनेत्रियों में से एक थीं। डैनी, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ उनके रिश्ते काफी चर्चा में रहे, लेकिन किसी भी रिश्ते में उन्हें मुकम्मल मोहबत नहीं मिल सकी और शराब को उन्होंने अपने जीने का सहारा बना लिया। असफल रिश्तों के दर्द और अकेलेपन ने उन्हें ‘पैरानॉयड शिजोफ्रेनिया’ (Paranoid Schizophrenia) जैसी गंभीर मानसिक बीमारी और शराब की लत की ओर धकेल दिया। उनका अंत इतना दर्दनाक था कि उनकी मृत्यु के कई दिनों बाद उनके फ्लैट से उनकी लाश मिली थी।

जिया खान महज 25 साल में दुनिया से रूखस्त

अमिताभ बच्चन जैसे सुपर स्टार के साथ डेब्यू करने वाली जिया खान बला की खूबसूरत कलाकार थीं। फिल्म ‘निशब्द’ से अमिताभ बच्चन के साथ डेब्यू करने वाली और ‘गजनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा रहीं जिया खान का करियर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था।सूरज पंचोली के साथ उनके उतार-चढ़ाव भरे और तनावपूर्ण रिश्ते ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था, वह डिप्रेशन में चली गयीं। करियर के उतार-चढ़ाव, निजी जिंदगी के दर्द और डिप्रेशन के चलते मात्र 25 साल की उम्र में (साल 2013 में) उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

इन्होंने भी शराब को बनाया सहारा

आम जिंदगी में ही नहीं किसी भी वजह से जब कोई शख्स टूटता है तो वो शराब को ही अपना सहारा समझने लगता है। फिल्म इंडस्ट्रीज में ऐसी एक्ट्रेस की लंबी फेरिस्त है। इनमें राखी गुलज़ार ना सिर्फ़ ख़ूबसूरत थीं बल्कि काफ़ी टैलेंटेड भी थीं लेकिन ज़िंदगी में प्यार की तलाश उन्हें भी हमेशा रही। प्यार मिला भी तो ठहर नहीं पाया। राखी ने शराब को ही अपना साथी बना लिया।मनीषा कोईराला की ज़िंदगी भी संघर्ष भरी रही. उन्हें अपनी शादी टूटने के बाद शराब की ऐसी लत लगी कि वो दिन रात नशे में रहने लगीं. शराब ने उनकी सेहत पर इतना असर डाला कि वो कैंसर की गिरफ़्त में आ गईं। सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स रहकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं लेकिन वो शराब को भी बेहद शौक़ीन हैं. उन्हें कई बार नशे की हालत में कैमरे में क़ैद किया जा चुका है। अमीषा पटेल को भी शराब की लत है और वो अपनी इस आदत की वजह से अच्छा ख़ासा करियर भी गंवा चुकी हैं. शराब की वजह से उनकी पर्सनैलिटी और ख़ूबसूरती पर भी असर आ चुका है। कोंकणा सेन शर्मा इंडस्ट्री की बेहद टैलेंटेड अदाकारा हैं लेकिन वो भी नशे की आदी मानी जाती हैं। करीना कपूर भी शराब की बेहद शौक़ीन हैं और वो इसका इज़हार खुलेआम करती भी हैं। विद्या बालन भले भी पारंपरिक लिबास में रहती हैं लेकिन वो शराब का काफ़ी शौक़ रखती हैं और हैवी ड्रिंकर मानी जाती हैं। सोनम कपूर स्टाइल डीवा हैं लेकिन दोस्तों के साथ पार्टी करने पर वो इस कदर पी लेती हैं कि उन्हें होश ही नहीं रहता।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 4 =

Related Articles

वो तेरे प्यार का गम इक बहाना था सनम

वो तेरे प्यार का गम इक बहाना था सनम

नांदणी मठ पहुंची हथनी माधुरी का शानदार स्वागत

नांदणी मठ पहुंची हथनी माधुरी का शानदार स्वागत

एफआईआर को सही बताए जाने को बताया जा रहा गलत

एफआईआर को सही बताए जाने को बताया जा रहा गलत