Home Uncategorized “मेरठ: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों को कुचलकर मौत, तीसरा घायल”
Uncategorized

“मेरठ: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों को कुचलकर मौत, तीसरा घायल”

Share
Share

मेरठ: बागपत से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे युवकों की यात्रा शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसे में बदल गई। सरधना की ओर से आ रहे तेज़ रफ्तार सरिया लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और ट्रक ने कुचलकर उनकी मौके पर ही जान ले ली। हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना रोहटा थाना क्षेत्र के भलसौना पुल के पास जटपुरा गांव के सामने की है। बागपत के मोहल्ला देशराज निवासी सोनू (24) पुत्र सहदेव, दिनेश (20) पुत्र राकेश, और हिमांशु पुत्र मुकेश समेत पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक भलसौना पुल के पास पहुंची, तेज़ रफ्तार ट्रक ने सामने से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू और दिनेश सड़क पर उछलकर गिर पड़े, जिन्हें ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीछे बैठा हिमांशु गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे पुलिस ने पहले सीएचसी और फिर हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया।

पीछे से आ रही दूसरी बाइक पर सवार उनके साथियों ने शोर मचाया, जिससे ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष नीरज बघेल ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोर्चरी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − seventeen =

Related Articles

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

शास्त्रीनगर में मकानों के सैटबैक तोड़े लोगों में डर और दहशत

शास्त्रीनगर में मकानों के सैटबैक तोड़े लोगों में डर और दहशत

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर