नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाया गया विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया। अमित शाह के भाषण के दौरान सदन में हंगामा शुरू हो गया जिसके बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मतदान के लिए विपक्षी सांसदों को सीट पर वापस लौटने को कहा।
विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच जगदंबिका पाल ने ध्वनिमत कराया जिसमें ये प्रस्ताव गिर गया, इसके बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। अमित शाह ने विपक्ष पर स्पीकर ओम बिरला के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाकर लोकतंत्र की नींव पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें ‘सदन में बोलने नहीं दिया जाता है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहल गांधी और अमित शाह में तीखी बहस भी हुई। लोकसभा स्पीकर को हटाने के लिए 118 विपक्षी सांसदों के समर्थन से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।विपक्षी सांसदों का दावा था कि ओम बिरला ने “पक्षपातपूर्ण व्यवहार” दिखाया है और उनका कार्यालय अपेक्षित निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहा है। बताया गया है कि अगली बारी मुख्य चुनाव आयुक्त की है। उनके खिलाफ महाअभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा।
Leave a comment