Home Up दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल: सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल, 160 की रफ्तार से दौड़ी
Up

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल: सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल, 160 की रफ्तार से दौड़ी

Share
Share

दिल्ली से मेरठ की हाईस्पीड कनेक्टिविटी अब हकीकत के करीब पहुंच गई है। रविवार को सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। ट्रेन ने 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह सफर तय किया और दावा किया गया कि यह दूरी 48 से 52 मिनट में पूरी की गई। यह रैपिड रेल कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है और अब इसका संचालन शुरू होने की तैयारी जोरों पर है। इससे पहले यह सेवा गाजियाबाद से मेरठ साउथ तक सीमित थी, लेकिन अब दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी संभव हो जाएगी।

इस रूट पर कुल 15 स्टेशन हैं, जिनमें से फिलहाल 11 स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। ट्रायल के दौरान ट्रेन ने सभी स्टेशनों को पार करते हुए निर्धारित शेड्यूल के तहत सफर पूरा किया। एनसीआरटीसी का कहना है कि कांवड़ यात्रा से पहले इस सेक्शन पर सेवा शुरू करने का लक्ष्य है, ताकि यात्रियों को बड़ा लाभ मिल सके।

ट्रायल के दौरान एक और महत्वपूर्ण पहल देखी गई – मेरठ मेट्रो भी नमो भारत के साथ ट्रैक पर दौड़ती नजर आई। देश में पहली बार किसी रैपिड रेल कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा भी शुरू की जा रही है। मेरठ मेट्रो 23 किलोमीटर के सेक्शन में 13 स्टेशनों के साथ संचालित होगी, जिसमें 18 किलोमीटर एलिवेटेड और 5 किलोमीटर अंडरग्राउंड मार्ग शामिल है। इस नई शुरुआत से दिल्ली-मेरठ यात्रा बेहद तेज, आरामदायक और आधुनिक हो जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 3 =