Home Up प्रेम में अंधी हुई मां बनी हत्यारिन: दूध पिलाने वाली मां ने मासूम बच्चों को पिलाया ज़हर
Up

प्रेम में अंधी हुई मां बनी हत्यारिन: दूध पिलाने वाली मां ने मासूम बच्चों को पिलाया ज़हर

Share
Share
हत्यारिन मां मुस्कान और प्रेमी गिरफ्तार, अपने ही बच्चों को दिया था जहर,  पूछताछ में खुला चौंकाने वाला राज - News18 हिंदी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली तालाब अली गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यहां एक मां ने प्रेम-प्रसंग में अंधी होकर अपने ही दो मासूम बच्चों की ज़हर देकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मां मुस्कान ने अपने चार वर्षीय बेटे अरहान और एक वर्षीय बेटी अनाया को खुद जहर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

आपको बता दे कि घटना के समय बच्चों का पिता वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम कर रहा था और दो दिन पहले ही गांव से लौटा था। घर में मुस्कान बच्चों के साथ अकेली थी। बच्चों की अचानक मौत के बाद मुस्कान ने रोने और बेहोश होने का नाटक किया, जिससे शुरुआत में किसी को उस पर शक नहीं हुआ। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जांच आगे बढ़ी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने जब मुस्कान से पूछताछ की और उसका मोबाइल फोन मांगा तो वह गोलमोल जवाब देने लगी। उसने बताया कि फोन गायब हो गया है। जब पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। इस पर संदेह गहराया और जब गहन पूछताछ की गई तो मुस्कान ने बच्चों को जहर देने की बात कबूल कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुस्कान का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध था और वह बच्चों को अपने इस रिश्ते में बाधा मानने लगी थी। इसी कारण उसने यह क्रूर कदम उठाया। पुलिस को यह भी पता चला है कि बच्चों की मौत से पहले मुस्कान उन्हें दूध पिलाने का बहाना बनाकर जहर दे चुकी थी।
वसीम के परिजनों ने बताया कि मुस्कान वसीम की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से डेढ़ साल बाद अलगाव हो गया था, जिसके बाद करीब पांच वर्ष पूर्व वसीम ने मुस्कान से शादी की थी। मुस्कान भी तेवड़ा गांव की रहने वाली है।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस क्रूरता को लेकर हैरान है कि एक मां अपने ही बच्चों के साथ इतनी बेरहमी कैसे कर सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + thirteen =