Home Up नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 रुपये का चालान
Up

नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 रुपये का चालान

Share
Share

नोएडा से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और युवती चलती बाइक पर एक्सप्रेसवे पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पीछे से आ रही एक कार में बैठे युवकों ने रिकॉर्ड किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लड़का बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है और लड़की उसे उलटी दिशा में गले लगाकर बैठी है। लड़की के हाथ में हेलमेट जरूर है, लेकिन पहना नहीं गया है। इस लापरवाही भरे रोमांस को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में दोनों न सिर्फ खुद की जान खतरे में डालते दिख रहे हैं, बल्कि एक्सप्रेसवे पर चल रही दूसरी गाड़ियों के लिए भी खतरा बन गए थे। एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार से गुजरती गाड़ियों के बीच उनका ऐसा खतरनाक स्टंट किसी भी समय बड़ा हादसा कर सकता था।

वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर 53,500 रुपये का भारी-भरकम चालान काटा गया है। पुलिस ने युवक को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न दोहराए। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है और पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट के आधार पर भी एक्शन ले रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =