Home Up मेदपुर में भद्दी टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्या तक, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Up

मेदपुर में भद्दी टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्या तक, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Share
Share

मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित मेदपुर गांव में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुई झड़प आखिरकार 18 वर्षीय दर्जी अफजल की निर्मम हत्या पर जाकर खत्म हुई। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों इसरार और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी चांद और समीर अभी फरार हैं।

घटना सोमवार दोपहर उस वक्त शुरू हुई जब गांव के आम के बाग में मेदपुर निवासी असलम और पड़ोसी यासीन का बेटा इसरार शराब पी रहे थे। इस दौरान असलम ने इसरार पर भद्दी टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए इसरार ने असलम से मारपीट कर दी। जब यह बात असलम के बेटों अफजल और आरिस को पता चली तो दोनों ने इसरार को पकड़कर बेल्टों से बुरी तरह पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अफजल और उसका भाई इसरार की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

इसी झगड़े के चलते शाम को अफजल जब गांव में कहीं जा रहा था, तभी इसरार के भाई जावेद के साथ चांद और समीर ने उसे रास्ते में रोक लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में अफजल के शरीर पर इतने गहरे घाव हुए कि उसके अंदरूनी अंग तक बाहर आ गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अफजल ने दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने अफजल के चाचा गुलफाम की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह के अनुसार, जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 5 =