Home Uncategorized हनीमून या हत्या की साजिश? राजा रघुवंशी मर्डर केस में पत्नी सोनम का सनसनीखेज नाम आया सामने
Uncategorized

हनीमून या हत्या की साजिश? राजा रघुवंशी मर्डर केस में पत्नी सोनम का सनसनीखेज नाम आया सामने

Share
Share

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक लापता बताई जा रही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ही इस खौफनाक वारदात की मास्टरमाइंड निकली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेघालय पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि सोनम ने ही सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी।

20 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे, जहां से दोनों के लापता होने की खबर आई थी। शुरूआत में अंदेशा था कि सोनम को अगवा कर लिया गया है, लेकिन 2 जून को राजा की लाश खाई में मिलने के बाद पूरा केस पलट गया। 9 जून को मेघालय पुलिस के DGP एल. नोंग्रांग ने जानकारी दी कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सरेंडर कर दिया है और इस हत्या में शामिल तीनों सुपारी किलर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब सवाल उठता है – आखिर कौन था राजा रघुवंशी और कितनी कमाई करता था? रिपोर्ट्स बताती हैं कि राजा एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी था, जो माल और यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता था। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय आमतौर पर निजी होता है और कमाई वाहन संख्या, डील्स और काम की मात्रा पर निर्भर करती है। राजा की आमदनी लाखों में बताई जा रही है, हालांकि सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

इस केस ने उन कई घटनाओं की याद दिला दी है, जहां पत्नियों ने प्रेम संबंध या घरेलू तनाव के चलते अपने पतियों की हत्या की। चाहे वह निकिता केस हो या अब सोनम का मामला, ऐसे केस यह दिखाते हैं कि रिश्तों में दरारें कभी-कभी जानलेवा मोड़ भी ले सकती हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Related Articles

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट