Home Up नोएडा में कोरोना का कहर: साढ़े तीन महीने की मासूम की मौत के बाद बढ़ी चिंता, एक्टिव केस पहुँचे 190
Up

नोएडा में कोरोना का कहर: साढ़े तीन महीने की मासूम की मौत के बाद बढ़ी चिंता, एक्टिव केस पहुँचे 190

Share
Share

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर सिर उठाने लगा है। बीते 24 घंटों में जिले में कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 190 हो गई है। इनमें 79 पुरुष और 111 महिलाएं शामिल हैं। इस बीच, जिले में इस साल की कोरोना से पहली मौत की पुष्टि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतक एक साढ़े तीन महीने की मासूम बच्ची है, जिसका इलाज दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में चल रहा था। बच्ची की मौत 28 मई को हो चुकी थी, लेकिन इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हाल ही में पोर्टल अपडेट के माध्यम से मिली। बच्ची की मौत को क्रॉस नोटिफाइड केस बताया गया है।

एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि बच्ची को अक्यूट गैस्ट्रोएंट्राइटिस, डिहाइड्रेशन, मेनिनजाइटिस और कोविड निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियां थीं, जो उसकी हालत को लगातार बिगाड़ती चली गईं। बता दे कि जिले में तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बाकी 187 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की आरडी टीम अब मृतका के परिजनों से लगातार संपर्क कर मामले से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड नियमों का पालन करें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तत्काल जांच कराएं। सावधानी ही सुरक्षा है—इस नारे के साथ विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =