Home Up गंजडुंडवारा पालिका बोर्ड बैठक में विकास पर मंथन, 2025-26 का बजट सर्वसम्मति से पारित
Up

गंजडुंडवारा पालिका बोर्ड बैठक में विकास पर मंथन, 2025-26 का बजट सर्वसम्मति से पारित

Share
Share

कासगंज (गंजडुंडवारा) – नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा की बोर्ड बैठक मंगलवार को पालिका सभागार में आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2025-26 के आय-व्यय बजट पर विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष हाजी मुनब्बर हुसैन ने की, जबकि सांसद देवेश शाक्य के प्रतिनिधि अब्दुल हफीज गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे।

आपको बता दे कि विकास को प्राथमिकता देते हुए अब्दुल हफीज गांधी ने कई अहम प्रस्ताव अधिशासी अधिकारी को सौंपे। इनमें बस स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करना, कन्या पाठशाला को इंटर तक विस्तार देना, मीडिया और आगंतुक कक्ष का निर्माण, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, फॉगिंग की व्यवस्था, जनरेटर से स्ट्रीट लाइट संचालन, शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर, जर्जर सड़कों की मरम्मत, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा तथा तालाबों की नियमित सफाई शामिल हैं।

बैठक में विभिन्न वार्डों के सभासदों ने भी अपने क्षेत्रों की ज़रूरतें सामने रखते हुए विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार, लेखाकार श्रीकांत शर्मा, कैशियर गंगा प्रसाद और अवर अभियंता हेमंत यादव सहित अन्य अधिकारी और सभी सभासद बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में सकारात्मक माहौल के साथ जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास योजनाओं को गति देने का संकल्प लिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − three =