Home Up मेरठ में पालतू कुत्ते एलेक्स का शानदार बर्थडे, 300 मेहमानों की मौजूदगी में कटा 11 किलो का केक
Up

मेरठ में पालतू कुत्ते एलेक्स का शानदार बर्थडे, 300 मेहमानों की मौजूदगी में कटा 11 किलो का केक

Share
Share

मेरठ के गंगानगर में एक अनोखा जन्मदिन मनाया गया। यह बर्थडे किसी इंसान का नहीं, बल्कि एक पालतू कुत्ते एलेक्स का था। एलेक्स एक सेंट बर्नार्ड ब्रीड का कुत्ता है, जिसे प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने बड़े ही प्यार से पाला है।

बर्थडे पार्टी में 11 किलो का केक काटा गया, एलेक्स की मौजूदगी में और 300 से ज्यादा मेहमान** शामिल हुए, जिनमें बच्चे और बड़े सभी थे। पार्टी में चाट, छोले भटूरे, आइसक्रीम, टिक्की और चाउमीन जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। बता दे कि रिटर्न गिफ्ट के रूप में सभी मेहमानों को तोहफे दिए गए। जिसमे से एक मेहमान को लकी ड्रा में फ्रिज गिफ्ट में मिला। इस पार्टी में एक और कुत्ता रिम भी पार्टी में शामिल था, जिसे डॉ. अहमद ने सड़क से उठाकर पाला था।

आमंत्रण का तरीका:

डॉ. शमीम अहमद ने मेहमानों को WhatsApp वीडियो के ज़रिए इनवाइट किया। देश-विदेश में रहने वाले उनके रिश्तेदार और शिष्य वीडियो कॉल के जरिए पार्टी से जुड़े।

पशु प्रेम की मिसाल:

पार्टी से पहले डॉ. अहमद ने सड़क पर बेसहारा गायों, कुत्तों और बंदरों को खुद जाकर खाना खिलाया। वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा पशु सेवा में लगाते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 6 =