Home Up बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को: गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग, जानें केंद्र, समय और जरूरी निर्देश
Up

बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को: गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग, जानें केंद्र, समय और जरूरी निर्देश

Share
Share

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा (सत्र 2025–27) रविवार को होगी। मेरठ जिले में परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल 5005 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।


परीक्षा का समय

आपको बता दे कि परीक्षा का समय प्रथम पाली:का सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे। द्वितीय पाली:की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य* होगा। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।*

नेगेटिव मार्किंग का नियम

परिक्षा में हर सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर पर 2 अंकों का 1/3 भाग (लगभग 0.67 अंक) कटेगा।अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।परीक्षा में दो पेपर होंगे:

  • प्रथम प्रश्नपत्र: सामान्य ज्ञान एवं भाषा आधारित
  • द्वितीय प्रश्नपत्र: विषय आधारित
  • प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होंगे। सुरक्षा और निगरानी

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से सभी केंद्रों पर संपूर्ण निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्र से 500 मीटर के दायरे में सभी फोटो कॉपी की दुकानें, साइबर कैफे और पीसीओ बंद रहेंगे। केंद्राध्यक्ष या स्टाफ परीक्षा के समय प्रिंटर, स्कैनर, कंप्यूटर या फोटोकॉपी मशीन*का उपयोग नहीं करेंगे।


अभ्यर्थी क्या-क्या साथ लाएं

  1. प्रवेश पत्र (Admit Card)
  2. प्रवेश पत्र की एक फोटोयुक्त प्रति (जिसमें वही फोटो लगी हो जो ऑनलाइन आवेदन में दी थी)
  3. एक पासपोर्ट साइज फोटो
  4. आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र

मोबाइल फोन पर सख्त रोक

परीक्षा केंद्र में केवल पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, केंद्र प्रतिनिधि और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मोबाइल रखने की अनुमति होगी। अभ्यर्थियों सहित अन्य किसी को मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी।

CCSU में कंट्रोल रूम

परीक्षा की समुचित निगरानी के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे मेरठ सहित सभी जिलों में निगरानी रखी जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − five =