Home Up स्वाद नहीं, बीमारी परोसी! मेरठ में शादी समारोह में थूक कर बना रहा था रोटी, पुलिस ने पकड़ा
Up

स्वाद नहीं, बीमारी परोसी! मेरठ में शादी समारोह में थूक कर बना रहा था रोटी, पुलिस ने पकड़ा

Share
Share

उत्तर प्रदेश  के मेरठ जानी थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में रोटी पर थूकने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक शोएब को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक आयोजनों में भोजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में आरोपी युवक रोटियां सेंकते समय जानबूझकर उन पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, लोगों में गुस्सा और घृणा की लहर दौड़ गई।

वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ मुकदमा

मेरठ पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले वायरल हुआ यह वीडियो जानी थाना क्षेत्र का है। वीडियो की गहन जांच-पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान शोएब, निवासी गांव कुराली, के रूप में की गई। उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

सोमवार को हुई गिरफ्तारी

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जानी नहर पुल के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है और भागने की फिराक में है। मौके पर पहुंचे दरोगा शिव कुमार शर्मा और कांस्टेबल बृजेश व कुलदीप ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ जारी, होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, शोएब से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी हरकतें सामाजिक सद्भाव और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता में भारी आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर लोग शोएब की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और इस तरह की हरकतों पर कड़ी सज़ा की बात कर रहे हैं।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − six =

Recent Comments

No comments to show.