Home Up मेरठ में खौफनाक तंत्र: तांत्रिक बोला— ‘बचाना है तो दो बलि’, महिला ने उठाया साहसिक कदम
Up

मेरठ में खौफनाक तंत्र: तांत्रिक बोला— ‘बचाना है तो दो बलि’, महिला ने उठाया साहसिक कदम

Share
Share

उत्तर प्रदेश, मेरठ केगंगानगर की शांत गलियों में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जो कहानी बयां की, उसने सबको झकझोर कर रख दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि एक फर्जी तांत्रिक ने उसके घर में भूत-प्रेत का साया बताकर पहले दो लाख रुपये ठगे और फिर बच्चे की बलि देने का दबाव बनाते हुए उससे दुष्कर्म किया।

एक आम महिला, एक खौफनाक जाल

पीड़िता का पति एक निजी कंपनी में काम करता है और परिवार बीते कुछ समय से मानसिक तनाव और घरेलू उलझनों से जूझ रहा था। इसी दौरान एक युवक का घर पर आना-जाना शुरू हुआ। युवक ने भरोसे में लेकर एक तथाकथित तांत्रिक से मुलाकात कराई। तांत्रिक ने दावा किया कि घर पर नकारात्मक शक्तियों का साया है और उन्हें शांत करने के लिए विशेष ‘तंत्र क्रिया’ करनी होगी। धीरे-धीरे महिला से कई किस्तों में दो लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन हालात जस के तस रहे।

या तो पति, या फिर बच्चा’ — तांत्रिक की क्रूर शर्त

महिला ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने असली रंग दिखाया। महिला के मुताबिक, वह अचानक घर आया और दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देने लगा। फिर उसने कहा “तुम्हारे पति और बच्चे में से एक ही बच सकता है। अगर समाधान चाहती हो, तो बच्चे की बलि दो।”

डर से नहीं, कानून से लड़ी महिला

यह सुनकर भी महिला ने हार नहीं मानी। उसने आरोपी के झांसे में आने की बजाय, सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने ठगी, दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के सभी पहलुओं का उल्लेख किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 6 =