Home Up मेरठ: पानी पीने के बाद जीजा ने साली पर किया डंडे से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार
Up

मेरठ: पानी पीने के बाद जीजा ने साली पर किया डंडे से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मुरलीपुर गुलाब गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब एक व्यक्ति ने अपनी साली पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता शबाना, पत्नी अमीर, निवासी मुरलीपुर गुलाब गांव ने कंकरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 21 मई को वह घर पर थी, तभी उसका जीजा खुर्शीद (पुत्र इस्लामुद्दीन) आया। पानी पीने के कुछ देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब शबाना ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो खुर्शीद ने पास पड़ा डंडा उठाकर उसके सिर और कमर पर कई वार कर दिए। घटना की आवाज़ सुनकर पास-पड़ोस के लोग और परिवारजन इकट्ठा हो गए। माहौल बिगड़ता देख आरोपी मौके से फरार हो गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि खुर्शीद पहले से ही उससे रंजिश रखता था।

आपको बता दे कि घायल शबाना का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस ने खुर्शीद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है, लेकिन उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + seventeen =