Home Up गर्मी का कहर: यूपी में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 31 मई तक बंद, DM ने दिए आदेश
Up

गर्मी का कहर: यूपी में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 31 मई तक बंद, DM ने दिए आदेश

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ में झुलसा देने वाली गर्मी और चल रही लू को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, मदरसा बोर्ड, संस्कृत बोर्ड और बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्कूलों को 31 मई 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

सीएमओ की रिपोर्ट के बाद आया आदेश

भीषण गर्मी और लू के चलते छात्रों की सेहत पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चेतावनी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है, जिससे लू लगने और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है, खासतौर पर छोटे बच्चों में।

 कक्षा 9 से 12 के लिए क्या व्यवस्था?

•           जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द समाप्त कर स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

•           जिन स्कूलों में कोई परीक्षा नहीं हो रही, वे भी 31 मई तक बंद रहेंगे।

•           समर कैंप संचालित करने वाले स्कूलों को छूट दी गई है, वे जारी रह सकते हैं।

पूर्व घोषित अवकाश वाले स्कूल यथावत बंद

जिन विद्यालयों में पहले से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की गई थी, वे विद्यालय वैसे ही बंद रहेंगे। नया आदेश उन स्कूलों पर लागू होगा, जहां अभी तक कक्षाएं चल रही थीं।

क्या कहा जिला विद्यालय निरीक्षक ने

राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि “सीएमओ द्वारा जारी रिपोर्ट में बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी के प्रभाव को गंभीरता से लिया गया है। डीएम साहब ने समय रहते उचित निर्णय लेकर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।”

बच्चों के लिए सुझाव:

•           घर में ठंडी जगह पर रहें

•           पर्याप्त पानी पिएं

•           धूप में बाहर निकलने से बचें

•           सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =