Home मेरठ बेबस और लाचार निकाल रहे मन की भड़ास
मेरठ

बेबस और लाचार निकाल रहे मन की भड़ास

बेबस और लाचार निकाल रहे मन की भड़ास

Share
बेबस और लाचार निकाल रहे मन की भड़ास
Share

दुकान मकान छीन लिए जाने से गम और गुस्से में शास्त्रीनगर वाले चाहते हैं भाजपा सरकार की अब विदाई

मेरठ। सुप्रीमकोर्ट के आदेशों के अनुपाल के नाम पर आज सुबह शास्त्रीनगर में प्रशासन ने जो कुछ किया उससे लोग गम और गुस्से में हैं, लेकिन वो लाचार बने हुए हैं। आंदोलन करने वालों पर पुलिस ने पहरा बैठा दिया है। वो भी कुछ नहीं कर पा रहे थे, जिनसे उम्मीद लगायी थी वो बैकफुट पर थे। भारी भरकम चंदा और मेरठ बंद और आवास विकास के खिलाफ 2 सितंबर के विशाल प्रदर्शन के बाद भी जिस राहत की आस थे उस पर अफसरों ने बुलडोजर चला दिया। मकान और दुकानों को अपने सामने जमीदोज होते देखकर लोग अब सोशल मीडिया पर भडास निकाल रहे हैं। अब उनके निशाने पर सीधे सूबे की योगी सरकार है और वो चाहते हैं कि इस सरकार की अब विदाई होनी चाहिए।

क्या बोले लोग आसानी से हैं समझ सकते

संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन के वाटसअप ग्रुप में कृष्णा मेडिकल स्टोर संचालक ने लिखा है कि

बाज़ार में सन्नाटा पसरा है,यह मौन किसी की हार नहीं,यह थमा हुआ इक तूफ़ान है।जो दिन-रात जगाता है रौनक,आज उसकी रोज़ी पर वार हुआ,कागज़ के काले कानूनों से,व्यापारी का हर सपना लाचार हुआ।हम टैक्स भी भरते हैं समय पर,हम देश की अर्थ-व्यवस्था का आधार हैं,फिर क्यों हर नीति के कोड़े से,हम ही होते हर बार लहूलुहान हैं?सिर्फ़ वादों के व्यापार से अब,यह थका हुआ मन बहलेगा नहीं,जब तक न मिलेगा न्याय हमें,अब शटर कोई भी उठेगा नहीं।यह बंद सिर्फ़ एक प्रदर्शन नहीं,यह हक़ की लड़ाई का आगाज़ है,सुन ले ओ सत्ता के गलियारे, यह मूक वतन की आवाज़ है।

मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने लिखा है

सब लोग एक साथ इकट्ठे होकर अधिकारियों से बात तो करो, की जब आपने कहा था कि 21 से पहले बुलडोजर नही आएंगे तो क्यों आये।? न मुख्यमंत्री से मिलवाया…..न ही किसी का सस्पेंशन। सत्ताधारी लोगो को वहां जाने की छूट है केवल हम से ही दिक्कत है ।हम से ही शांतिभंग हो रही थी। मुख्यमंत्री चाहते तो सब कर सकते थे लेकिन नही…… आमलोगों से मिले तक नही। कीर्तन करो भाई मुख्यमंत्री जी में भगवान दिखता है मुख्यमंत्री जी भगवान का स्वरूप है।

राहुल नागर

मेरा बहुत मन दु:ख रहा है पर क्या कर सकता हूं लेकिन जो हमारे हाथ में है वोट देना वह मैं कर सकता हूं। सेंट्रल में कांग्रेस ,स्टेट में अखिलेश

आशीष चौधरी

सत्ताधारी जा सकते है लेकिन वो।खुद जा ही नहीं रहे, उजड़ने वालों को सबक मिलना चाहिए भैया

सुधीर गौड

यह सब नेता लोग ख्वाब दिखाते हैं कोई कुछ नहीं करेगा चाहे सपा की सरकार आ जाए चाहे कांग्रेस की आ जाए और बीजेपी की तो है ही, अगले इलेक्शन में व्यापारियों के बीच का कोई आदमी ढूंढो जो इन पार्टियों से अलग हो जो आपका प्रतिनिधित्व करता हो।

अनिल शर्मा

सरकार के खिलाफ खुलकर बोलना होगा, भुस के उप्पर लीपने से चौका लगने वाला नहीं है, इस सरकार की विदाई का खाका खींचना ही होगा, अति अहंकार का परिणाम दिखाना होगा।

अशोक माहेश्वरी

सही बात है, एमरजैंसी से बड़ी एमरजैंसी लगी हुई है

उमाशंकर

आज सुबह मेरठ स्थित सेंट्रल मार्केट में संभावित बुलडोजर कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन मेरठ ने भारी पुलिस बल तैनात किया। संकट की इस घड़ी में मेरठ व्यापार मंडल ,पीड़ित व्यापारियों के साथ खड़ा है।

ज्योति

जलते घर को देखने वाले फूंस का छप्पर आपका है, पीछे-पीछे तेज हवा है आगे मुकद्दर आपका है। उसकी बारे पर मैं चुप था, मेरा नंबर अब आया, मेरी बारी पर तुम चुप हो अगला नंबरआपका है।

दीपक गौतम

6000 Rs ke rishwat ke chakkar wale prakran mei ye kaarwahi hue h

अजय शर्मा

0 madhavpuram wale a chuke hain police Ne Charon taraf se beriket kar rakha hai sab log kahan per hain aur kaun sa rasta aap logon ke pass pahunchne ka hai vah bataiye
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 16 =

Related Articles

ध्वस्तीकरण शुरू इलाके में मची अफरा-तफरी हंगामा

ध्वस्तीकरण शुरू इलाके में मची अफरा-तफरी हंगामा

कौन लेगा कैंट बोर्ड में एंट्री सतीश शर्मा आउट

कौन लेगा कैंट बोर्ड में एंट्री सतीश शर्मा आउट

अभिमन्यु को पुन: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का दायित्व

अभिमन्यु को पुन: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का दायित्व

राजभाषा सम्मेलन में सचिव मुकेश कुमार सम्मानित

राजभाषा सम्मेलन में सचिव मुकेश कुमार सम्मानित