हिन्दू नेता बोले मुकदमा काफी नहीं रासुका लगाए अफसर
हिन्दू नेता बोले मुकदमा काफी नहीं रासुका लगाए अफसर
2
Share
Share
हिन्दू संगठन के नेता ने मुदकमे को बताया ना काफी, बोले शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया रासुका लगाए अफसर
मेरठ। मंच से आपत्तिजनक बयान मामले में पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी बदर अल के खिलाफ भले ही मुकदमा लिख लिया हो, लेकिन हिन्दू संगठन के सचिन सिरोही इस मुदकमे से संतुष्ट नहीं। उनका कहना है कि यह मामला शहर में दंगा भड़ाने की श्रेणी में आता है, इसलिए रासुका लगायी जानी चाहिए। यहां यह भी याद रहे कि छह दिन पुराने इस मामले में मुकदमा तब लिखा गया जब सचिन सिरोही ने भूख हड़ताल व धरने की धमकी अफसरों को दे दी थी। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। हिन्दू संगठन के नेता ने सीएम योगी तक को पत्र लिखा था। बदर अली पर आरोप है कि उन्होंने अनुमति के सभा आयोजित कर उन्होंने भाजपा, आरएसएस और बजरंगदल पर टिप्पणी की थी।
यह है पूरा मामला
देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बुरुस निवासी आसपा नेता बदर अली ने गत 30 अगस्त को बिना अनुमति के मुस्लिम समुदाय के लोगों को एकत्र कर सभा की थी। सभा में दिए बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिंदू संगठन के सचिन सिरोही ने पुलिस को आठ दिन पहले दी तहरीर में बताया था कि वायरल वीडियो में बदर अली शहर में दंगा फैलाने की नीयत से भड़काऊ भाषण देते दिख रहे थे। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस, भाजपा एवं बजरंग दल वाले एक बार नहीं दस बार सोचेंगे कि किसी टोपी वाले को नहीं मारना है। यदि तुम इस बार मुझे चुनाव जिता दोगे तो कोई तुम्हें मेरे सामने मार नहीं पाएगा। वीडियो के आधार पर बदर अली के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया।
पहले से दर्ज हैं बदर पर मुकदमे
बता दें कि बदर अली पर थाना देहली गेट, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, रेलवे रोड, नौचंदी, लिसाड़ी गेट, सिविल लाइन, टीपी नगर, साइबर क्राइम, लोहियानगर और शहर कोतवाली समेत गाजियाबाद के कई थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। मार्च 2021 में गैंग्सटर कार्रवाई भी हो चुकी है।
Leave a comment