Home Delhi सीजेपी टूटी मनीष ने किया सीजेपी डेमोक्रेटिक का एलान
Delhi

सीजेपी टूटी मनीष ने किया सीजेपी डेमोक्रेटिक का एलान

सीजेपी टूटी मनीष ने किया सीजेपी डेमोक्रेटिक का एलान

Share
सीजेपी टूटी मनीष ने किया सीजेपी डेमोक्रेटिक का एलान
Share

मनीष ब्रह्म भट्ट ने सीजेपी को बताया केजवरीवाल की बी-टी, सीजेपी डेमोक्रेटिक का किया एलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में बड़ी बगावत के बाद एक नया गुट ‘कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक’ (CJP-Democratic या CJP-D) उभरकर सामने आया है। आंदोलनकारी मनीष ब्रह्मभट्ट ने मूल संगठन में आंतरिक कलह और मतभेदों के चलते इस नए धड़े की घोषणा की है। । मनीष ब्रह्म भट्ट ने अलग सीजेपी डेमोक्रेटिक बना ली है। हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में टूट के बाद संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि वे चुनावी राजनीति में उतरने के बजाय एक जन दबाव समूह (पब्लिक प्रेशर ग्रुप) के रूप में काम जारी रखेंगे। दीपके ने छत्रपती संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में हुई कोर टीम की बैठक के बाद घोषणा की कि संगठन बेरोजगारी, शिक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे मुद्दों पर देशव्यापी नागरिकों का आंदोलन खड़ा करेगा। संगठन ने जनता को जोड़ने के लिए एक नया “क्या बोलती पब्लिक” अभियान शुरू करने का फैसला किया है। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर काम करना और एक समय में एक ही मुख्य मुद्दे को मजबूती से उठाना है, विशेषकर सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना है।

मनीष ब्रह्म भट्टा की राहें जुदा

मनीष ब्रह्मभट्ट ने CJP से अलग होकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक’ (CJP-D) नाम से एक नया गुट बना लिया है और दीपके पर कई आरोप लगाए हैं, जिसके जवाब में दीपके ने खुद को केवल ‘छात्रों की ए-टीम’ बताया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में हुई इस बड़ी टूट के बाद युवा और जमीनी कार्यकर्ता दोनों गुटों में बंट गए हैं। दोनों ही नेता खुद को युवाओं का असली हितैषी बता रहे हैं और छात्र आंदोलन से जुड़े युवाओं को अपने पाले में खींचने की कोशिश कर रहे हैं। मनीष ब्रह्मभट्ट का दावा है कि जंतर-मंतर आंदोलन और पेपर लीक प्रदर्शनों में लाठियां खाने वाले असली जमीनी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। उनका आरोप है कि अभिजीत दीपके ने कोर कमेटी बनाते समय उन 450 से अधिक समन्वयकों (coordinators) और युवाओं को नजरअंदाज कर दिया, जिन्होंने आंदोलन खड़ा किया था। इसलिए पारदर्शिता और लोकतंत्र चाहने वाले युवा उनके नए गुट CJP-Democratic (CJP-D) से जुड़ रहे हैं।

दीपके के साथ युवाओं का बड़ा वर्ग

संस्थापक होने के नाते CJP के आधिकारिक सोशल मीडिया नेटवर्क और राष्ट्रीय कार्यसमिति से जुड़े युवाओं का एक बड़ा हिस्सा अब भी अभिजीत दीपके के साथ खड़ा है। वर्तमान में संगठन दो हिस्सों में विभाजित दिख रहा है। जो युवा राजनीति और कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रभाव से दूर रहकर एक शुद्ध छात्र आंदोलन चाहते हैं, वे मनीष ब्रह्मभट्ट के आरोपों से प्रभावित होकर उनके साथ जा रहे हैं। वहीं, जो युवा मूल संगठन के ढांचे और अभिजीत दीपके की रणनीति पर भरोसा रखते हैं, वे CJP के साथ बने हुए हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 20 =

Related Articles

नेपाल में हर तरफ बर्बादी का डरावना मंजर

नेपाल में हर तरफ बर्बादी का डरावना मंजर

अयोध्या पहुंचे राममंदिर के सीईओ जितेन्द्र मिश्रा

अयोध्या पहुंचे राममंदिर के सीईओ जितेन्द्र मिश्रा

पूर्व वित्त सचिव ने जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी के दावों की निकाली हवा

पूर्व वित्त सचिव ने जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी के दावों की...

मेरठ के अग्निवीर की नौकरी सेना से बर्खास्ती रद्द

मेरठ के अग्निवीर की नौकरी सेना से बर्खास्ती रद्द