Home मेरठ अवैध कब्जों के खिलाफ निगम का अभियान
मेरठ

अवैध कब्जों के खिलाफ निगम का अभियान

अवैध कब्जों के खिलाफ निगम का अभियान

Share
अवैध कब्जों के खिलाफ निगम का अभियान
Share
मेरठ। रोड साइडों पर अवैध कब्जों को लेकर नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर निगम प्रवर्तन दल और दूसरे अफसरों ने पूरे महानगर में आज पूरे महानगर में बड़े स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। जिन इलाकों में सीएम ग्रिड के तहत काम लगभग पूरा हो चुका है तथा वहां पर रोड साइड पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं, ऐसे तमाम लोगों को प्रर्वतन दल ने मौके पर जाकर जमकर हड़काया। लोगों को दो टूक कहा गया है कि यदि किसी ने भी कहीं पर भी सरकारी जमीन यानि सड़क पर कब्जा किया या फिर नाले नालियों पर कब्जा किया तो वहां नगर निगम की जेसीबी गरजेगी। इतना ही नहीं इस कार्रवाई का हर्जाना भी संबंधित से वसूला जाएगा। प्रवर्तन दल की टीम आज दोपहर जीप में सवार होकर गढ़ रोड पर निकली। वहां तमाम बाजारों में खासतौर से जिन दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने किसी भी कारण से पक्के फर्श डाल कर या फिर कुछ जगह छोटे-छोटे पिलर लगाकर अवैध कब्जे कर लिए थे, उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी दी गयी। साथ ही यह भी कहा कि ऐसे दुकानदार खुद ही अपने अवैध कब्जों को हटा लें अन्यथा फिर निगम प्रशासन बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू करेगा। नगरायुक्त के निर्देश पर चलाए गए निगम प्रवर्तन दल के इस अभियान से अवैध कब्जे करने वालों में हड़कंप मचा रहा। रोड पर कुछ ठेले वाले तथा खोखे वालों को भी चेतावनी दी गयी कि वो सड़कों पर इस प्रकार ना खड़े हों। इससे यातायात में बाधा पहुंचती है। सिविल लाइन इलाके में कार्रवाई महानगर के सिविल लाइन इलाके में निगम के प्रवर्तन दल के सहयोग से अवैध कब्जे हटाए गए। नाले नालियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। निगम के अभियान से उन लोगों ने राहत की सांस ली है जो नाले नालियों पर किए गए इन अवैध कब्जों से अरसे से परेशान थे। ऐसे लोगों का कहना था कि नाले नालियों पर किए गए अवैध कब्जों से सफाई में बाधा आती है। नियमित रूप से सफाई कर्मचारियों के आने के बाद भी नाले नालियां साफ नहीं हो पा रहे थे, लेकिन निगम के आज के अभियान के बाद अब यह इलाका गंदगी से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। प्रवर्तन दल ने सिविल लाइन थाने के आसपास भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया। यहां बता दें कि सिविल लाइन इलाके में निगम प्रशासन ने सीएम ग्रिड योजना के तहत काफी कार्य कराए हैं। इलाके के लोग सीएमग्रिड के तहत कराए गए कामों से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि सीएम ग्रिड के तहत कराए गए कार्यों से इस इलाके का काफी विकास हो गया है। सड़कें चौड़ी हुई हैं। जलभराव की बनते हैं वजह नाले नालियों पर किए गए अवैध महानगर में जलभराव की बड़ी वजह बनते हैं। लोगों की इस प्रकार की हरकतों से पूरे महानगर के नाले नालियों की व्यापक सफाई के बाद भी तमाम लोग जलभराव की शिकायत करते हैं। बारिश में जलभराव होता भी है इसमें भी कोई दो राय नहीें है, लेकिन इसके लिए नाले नालियों की सफाई को लेकर निगम की आलोचना करना गैर मुनासिब है। इस साल नगरायुक्त ने जितने बड़े स्तर पर नाले नालियों की सफाई करायी है ऐसा काफी अरसे बाद हुआ है। शायद यही वजह है जो इस बार भारी बारिश के दौरान इलाकों में जलभराव तो हु़आ लेकिन ज्यादा देर तक पानी नहीं टिका। वर्जन नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि नाले नालियों और सड़कों पर अवैध कब्जों को लेकर अभियान के निर्देश दिए हैं। यह सब मेरठ वासियों को एक साफ सुथरा और सुसज्जित शहर देने के लिए किया जा रहा है। नगरायुक्त ने लोगों से नाले नालियों तथा रोड साइडों पर अवैध कब्जे ना करने की भी अपील की है। साथ ही निगम के अभियानों में सहयोग का आग्रह किया है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eleven =

Related Articles

कांवड़ यात्रा पर बयान भाजपा नेता की तीखी प्रतिक्रिया

कांवड़ यात्रा पर बयान भाजपा नेता की तीखी प्रतिक्रिया

FIR से सबक को तैयार नहीं मेडा अफसर

FIR से सबक को तैयार नहीं मेडा अफसर

बारिश की चंद बूंदों से वार्ड 8 का इलाका दलदली

बारिश की चंद बूंदों से वार्ड 8 का इलाका दलदली

टीपीनगर इलाके में सिस्टम के भरोसे नहीं वाशिंदे

टीपीनगर इलाके में सिस्टम के भरोसे नहीं वाशिंदे