Home मेरठ दस घंटे बत्ती गुल टूटा सब्र का बांध हंगामा
मेरठ

दस घंटे बत्ती गुल टूटा सब्र का बांध हंगामा

दस घंटे बत्ती गुल टूटा सब्र का बांध हंगामा

Share
दस घंटे बत्ती गुल टूटा सब्र का बांध हंगामा
Share

मेरठ। शहर के पुराने करीब दर्जन भर इलाकों में आज दस घंटे से ज्यादा अरसे तक बत्ती गुल रही। सुबह १० बजे जब व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले तो उस वक्त बत्ती गुल थी। इंवर्टर के भरोसे चार पांच घंटे तो कट गए लेकिन दोपहर करीब एक बजे जब इंनर्टरों की सांसें भी फूल गई। उसके बाद आसपास के एक बड़े इलाके के लोगों का सब्र जवाब दे गया। खंदक बाजार के तमाम खद्दर व्यापारी प्रधान अंकुर गोयल के प्रतिष्ठान पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर बुढानागेट के तमाम व्यापारी इलाके के व्यापारी नेता अंबुज रस्तौगी के प्रतिष्ठान पर पहुंच गए। इस बीच जानकारी मिलने पर पार्षद कुलदीप वाल्मीकि भी वहां पहुंच गए। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री और खंदक बाजार व्यापारी संघ के प्रधान अंकुर गोयल ने बच्चापार्क बिजलीघर पर कॉल लगायी तो वहां खुद को लाइनमैन बताने वाले कर्मचारी ने कॉल रिसीव किया और बताया कि कुछ देर में लाइट आ जाएगी। करीब दो बजे तक भी जब लाइट नहीं आयी तो उन्होंने दोबारा कॉल किया तो बताया गया कि अभी आने वाली है। इसी तरह से शाम के जब छह बज गए तो व्यापारियों और उन इलाके के लोगों का जहां सुबह ९ बजे से शाम छह बजे तक भी लाइट नहींं आयी थी उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

बिजलीघर घेरा

लोगों के गुस्से को भांपते हुए व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल के नेतृत्व में पार्षद कुलदीप वाल्मीकि, अंबुज रस्तौगी, राहुल जैन, दीपक गुप्ता, केशव उऊर् टोनी आदि सैकड़ों लोगों ने बच्चापार्क बिजलीघर की ओर कूच कर दिया। अंकुर गोयल ने बताया कि जिस वक्त वो लोग बिजलीघर पहुंचे वहां कोई न्हीं मिला। केवल एक लाइन मैन वहां मौजूद था। वो जो कॉल आ रही थीं उनको रिसीव कर रहा था। हालांकि ज्यादातर कॉल ड्रॉप कर रहा था। उसने लाचारगी जतायी कि वह क्या कर सकता है। इस संबंध में यदि बात करनी है तो अधिकारियों से करनी चाहिए।

पानी से लबालब

आज हुई झमाझम बारिश में जब नाले नालियां ओवर फ्लो होने लगें और दुकानों व घरों में पानी भरने लगा तो उससे बिजलीघर भी नहीं बचा रह सका। पानी भर जाने की वजह से बड़े हादसे या कहें ब्लास्ट की आशंका के चलते पीछे से आ रही सप्लाई काट दी गयी। अंकुर गोयल ने बताया कि इस संबंध में वह एक प्रतिनिधि मंडल के साथ डीएम और पीवीवीएनएल एमडी से मिलेंगे। उनसे मांग की जाएगी कि ऐसे इंतजाम किए जांए ताकि बिजलीघर में पानी ना भरे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + nineteen =

Related Articles

खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी

खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी

कैंट विधायक ने किया पुजारियों का सम्मान

कैंट विधायक ने किया पुजारियों का सम्मान

समस्याओं का समाधान हो तो बात बने

समास्याओं का समाधान हो तो बात बने

कांवड़ में हर 8 मिनट पर मिलेगी रैपिड

कांवड़ में हर 8 मिनट पर मिलेगी रैपिड