Home Uncategorized शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत
Uncategorized

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

Share
शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत
Share

मेरठ। जुलाई 14 को होने वाली सुनवाई से पहले सैटबैक के स्टेटस पर सुप्रीमकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए आवास विकास परिषद ने व्यापक स्तर पर शास्त्रीनगर की आवासीय योजना सात में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया हुआ है। रविवार अवकाश का दिन होने के बावजूद दूसरे दिन भर ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। एक दिन पहले यानि की शनिवार को चलाए गए अभियान में करीब दर्जन भर मकानों में सैटबैक छोड़ने के नाम पर बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की गयी। आज दूसरे दिन भी आवास विकास परिषद के जेई अभिषेक राज दो जेसीबी और भारी पुलिस फोर्स लेकर ध्वस्तीकरण को पहुंचे और जिन्हें नोटिस दिए गए हैं वहां जेसीबी लगाकर तोड़फोड़ की गयी। हालांकि सैटबैक के नाम आवास विकास की अफसर जिस प्रकार से तोड़फोड़ करा रहे हैं उसके बाद मकान रहने लायक तो बिलकुल भरी नहीं रह जाएगा। जेसीबी आपरेटर लगता है कि आंखें बंद कर तोड़फोड़ पर उतारू है। लोगों का भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन इसकी चिंता किसी को नजर नहीं आ रही है।

जिनके मकानों पर जेसीबी लगा दी गयी हैं उन्हें मददगारों की दरकार है। सिस्टम से कोई उम्मीद बाकि नहीं और जिनसे उम्मीद किए बैठे थे यानि भाजपा और व्यापार संघ के नेता उन्होंने इन लोगों को उनके नसीब पर छोड़ दिया है। सैटबैक के नाम पर जिनके मकानों को रहने लायक नहीं छोड़ा जा रहा है वो विरोध कर रहे हैं पुलिस कार्रवाई के बीच में उन्हें आने नहीं दे रही है। खदेड़ दिया जा रहा है। यहां तक कि लोग अपनी बर्बादी की वीडिया बना रहे हैं तो उसको भी नहीं बनाने दिया जा रहा है। इन लोगों की समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने ऐसा क्या गुनाह किया है जिसकी सजा मिल रही है। बो बताते हैं कि साल 1980 में जब आवास विकास से प्लाट खरीदे थे तब आवास विकास ने जो बॉयलॉज दिखाए थे उसमें तो सैटबैक का जिक्र तक नहीं था, अब ना जाने कहां से सैटबैक की बात खड़ी हो गयी है। इसके अलावा उन्हें सबसे ज्यदा गिला व शिकवा इस बात का है कि मुसीबत की घड़ी में उन्हें अकेला छोड़ दिया गया है। कोई मदद के लिए आगे आने को तैयार नहीं। लोगों ने यहां तक कहा कि आज उनका वक्त नहीं है, लेकिन जब विधानसभा के चुनाव होंगे तब उनका वक्ता होगा और फैसला करना भी उनके अख्त्यार में होगा तब वो जरूर तमाम बातो का हिसाब चुकता कर देंगे।

सेक्टर 2 में जारी धरना

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भी सेक्टर दो और सेक्टर तीन चार में महिलाओं का धरना लगातार जारी है उनका कहना है कि हम सेटबैक नहीं छोड़ेंगे और जब तक हमें न्याय नहीं मिलता इसी प्रकार धरने पर बैठे रहेंगे वहीं आज से सेक्टर 2 की महिलाएं एक हफ्ते तक लगातार धरना स्थल पर सुंदरकांड भी करेंगी। महिलाओं का कहना है कि नेताओं से तो भरोसा उठा गया है अब केवल भगवान का ही सहारा है। वो शायद करुण पुकार सुनकर इस मुसीबत से रक्षा करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

Related Articles

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

शास्त्रीनगर में मकानों के सैटबैक तोड़े लोगों में डर और दहशत

शास्त्रीनगर में मकानों के सैटबैक तोड़े लोगों में डर और दहशत

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर