Home मेरठ जीएसटी के अधिकारी व्यापारियों से मिले
मेरठ

जीएसटी के अधिकारी व्यापारियों से मिले

जीएसटी के अधिकारी व्यापारियों से मिले

Share
जीएसटी के अधिकारी व्यापारियों से मिले
Share
मेरठ। जीएसटी के अधिकारियों ने आज नवीन मंड़ी पहुंचकर वहां के व्यापारियों के साथ मिटिंग की। इस मिटिंग का मकसद व्यापारियों की समस्याओं का निराकरा करना था तथा कायदे कानूनों को लेकर यदि कोई शंका हो तो उसका निराकरण करना। बैठक में पहुंचे जीएसटी के डीसी प्रतिभा निगम व डीसी सीमा सिंह ने खुले माहौल में व्यापार संघ पदाधिकारियो व व्यापारियों से उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और निवारण बताया। मंडी व्यापार अध्यक्ष मनोज गुप्ता व मुकेश गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को जीएसटी अधिकारियों के समक्ष रखा और सरल समाधान कराए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी लगातार कह रहे हैं कि व्यापारियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की भी प्राथमिकता है कि व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का सरल समाधान कराया जाए। उन्होंने बताया कि जीएसटी से पहुंचीं डीसी ने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया।

स्वयं बने जानकार

व्यारियों से डीसी प्रतिभा निगम ने स्पष्ट कहा कि मुख्य समस्या कायदे कानूनों की स्वयं जानकारी का ना होना है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अपने अकाउंटेंट पर अत्यधिक विश्वास करने के कारण व्यापारी झेलता है। हर व्यापारी निर्धारित करे की जीएसटी विभाग से कोई भी नोटिस या सूचना तो वह व्यापारी के मोबाइल पर ही आये। ऐसे नोटिसों को आमतौर पर अकाउंटेंट द्वारा जानबूझ कर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लापरवाही बरतने पर जुर्माना लगता है यह जुर्माना अकाउंटेंट को नहीं बल्कि व्यापारी को देना होता है। जीएसटी अधिकारियों ने कहा कि यह तय किया जाए कि अपना मोबाइल नंबर जीएसटी से कनेक्ट रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − one =

Related Articles

रवीश गुप्ता का शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर का विस्तृत भ्रमण

रवीश गुप्ता का शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर का विस्तृत भ्रमण

विवेक रस्तौगी ने की काव्य महोत्सव तैयारियों की समीक्षा

विवेक रस्तौगी ने की काव्य महोत्सव तैयारियों की समीक्षा

मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सोमेंद्र तोमर का सम्मान

मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सोमेंद्र तोमर का सम्मान

महापौर व चीफ ने सड़क देखकर पकड़ लिया माथा

महापौर व चीफ ने सड़क देखकर पकड़ लिया माथा