Home मेरठ राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अर्धवार्षिक बैठक
मेरठ

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अर्धवार्षिक बैठक

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अर्धवार्षिक बैठक

Share
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अर्धवार्षिक बैठक
Share
मेरठ। बीएसएनएल शास्त्रीनगर दूरभाष केंद अरुण कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार एवं अध्यक्ष नराकास (कार्यालय) की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की 77वीं अर्धवार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु अधिक से अधिक कार्य हिंदी भाषा में करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल राजभाषा ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी विभागों से सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मेरठ नगर के लगभग 42 केंद्रीय कार्यालयों, उपक्रमों एवं निगमों के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रगति एवं विभिन्न कार्यालयों में हिंदी के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये रहे मौजूद

बैठक में हर्षवर्धन सिंह, उपमहानिदेशक अनुज्ञा सेवा क्षेत्र, निर्दोष कुमार यादव, नियंत्रक संचार लेखा, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ महाप्रबंधक (मा.सं./प्रशा.), राहुल कुमार यादव, अपर आयुक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर, राजेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक (प्रशा.), अमित गौड़, कनिष्ठ राजभाषा अधिकारी, राकेश कुमार रावत, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक सहित विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नराकास सचिव मुकेश कुमार द्वारा किया गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान