नई दिल्ली। नेपाल एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइंस भारतीयों के निशाने पर आ गई और फिर नेपाल एयरलाइंस को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। पोस्ट में एयरलाइंस के फ्लाइट नेटवर्क मैप में पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया गया था, जो भारत की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने तुरंत पोस्ट डिलीट कर दी और स्पष्ट किया कि ये मैप नेपाल की आधिकारिक नीति को नहीं दिखाता. कंपनी ने इसे एक तकनीकी चूक करार दिया और वादा किया कि भविष्य में इस प्रकार की गलती ना दोहरायी जाए इसका विशेषध्यान रखा जाएगा। दरअसल सोशल मीडिया पर देखते ही देखते बाॅयकॉट नेपाल ट्रेंड करने लगा। विदेश मंत्रालय भी हरकत में आ गया।
Leave a comment