Home मेरठ घर व्यापार उजाड़ना स्वीकार्य नहीं
मेरठ

घर व्यापार उजाड़ना स्वीकार्य नहीं

घर व्यापार उजाड़ना स्वीकार्य नहीं

Share
घर व्यापार उजाड़ना स्वीकार्य नहीं
Share
मेरठ। मामला मेरठ के सेंट्रल मार्केट या फिर सेक्टर दो का हो लेकिन कार्रवई के नाम पर किसी का घर व रोजगार उजाड़ा जाना स्वीकार्य नहीं। सवाल यह नहीं कि गलत क्या सही क्या सवाल यह है कि यदि गलत था तो बनने कैसे दिया गया। तब के अफसर क्या करते रहे, साारा कसूर व्यापारियों का तो हो नहीं सकता। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने रविवार को आमिर रज़ा के साथ शहर काजी सालकिन सिद्दीकी से उनके गुदड़ी बाजार स्थित आवास पर मुलाकात कर अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को लेकर चर्चा की। सुदीप जैन ने बताया कि देश में मुस्लिम सिख ईसाई जैन बौद्ध पारसी अल्पसंख्यक समुदाय में आते है। सुदीप जैन ने कहा कि अल्पसंख्यक को प्रदत्त अधिकारों में निरंतर कटौती की जा रही है जो चिंता का विषय है।

यह बोले शहरकाजी

शहर काजी ने कहा कि सुदीप जैन सेंट्रल मार्किट शास्त्री नगर मेरठ के परिवारों के जीवन और जीविका बचाने के लिए प्रयास कर रहे है और हम भी यही दुआ करते है कि कार्यपालिका विधायिका और न्यायपालिका मिलकर कोई न कोई समाधान निकाले और परिवारों को राहत प्रदान करें क्यूंकि किसी का भी बसा बसाया घर व्यापार उजाड़ना मानवता नहीं है। सुदीप जैन ने कहा कि छोटे छोटे मकानों में सेट बैक छोड़ने के लिए कहना व्यवहारिक नहीं है क्यूंकि इन मकानों में कोई पिलर नहीं है जिस कारण इनमें छेड़छाड़ करते ही पूरा मकान ही ढह जाएगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

Related Articles

जुम्मे पर अलर्ट मोड पर रहा पुलिस प्रशासन

जुम्मे पर अलर्ट मोड पर रहा पुलिस प्रशासन

कितना तोड़ा गया जायजा लेने पहुंचे अपर सचिव

कितना तोड़ा गया जायजा लेने पहुंचे अपर सचिव

स्कूल की बदहाली दिखाने पर FIR पर रोक

स्कूल की बदहाली दिखाने पर FIR पर रोक

मेरठ में 780 हरिशंकरी पौधों का वृहद रोपण

मेरठ में 780 हरिशंकरी पौधों का वृहद रोपण