Home Uncategorized गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव
Uncategorized

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

Share
गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव
Share
आगरा। गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब मुद्दे विकास, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के हों, तो निवासी पूरी जागरूकता के साथ सही निर्णय लेते हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत घोषित परिणामों में निर्विरोध चुने गए पैनल ने अपनी जीत सोसाइटी के सभी निवासियों को समर्पित की। 12 अप्रैल 2026 को ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई थी, जब पांचों पदों पर एक ही पैनल निर्विरोध घोषित हो गया। कुल 10 नामांकन पत्र वितरित हुए थे, लेकिन एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन जमा न करने और अन्य चार के नाम वापस लेने से मतदान की आवश्यकता ही नहीं रही। नियमानुसार, आज परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया उपनिबंधक, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, आगरा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही सोसाइटी में उत्साह का माहौल बन गया, ढोल-नगाड़ों के साथ निवासियों ने अपनी खुशी जाहिर की। संचालनकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज माहेश्वरी ने बताया कि इस चुनाव में निवासियों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन यह दर्शाता है कि लोग अपनी कॉलोनी के विकास, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सजग हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, पार्कों का रखरखाव, बिजली-पानी की व्यवस्था, प्रशासन से समन्वय और आर्थिक पारदर्शिता जैसे मुद्दे केंद्र में रहे।

निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष – अंकित गुप्ता उपाध्यक्ष – सुनील चौधरी सचिव – डॉ. उमेश शर्मा उपसचिव – उपेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष – दीपेश कुमार

उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा

परिणाम के बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष अंकित गुप्ता और उपाध्यक्ष सुनील चौधरी ने निवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सचिव डॉ. उमेश शर्मा और उपसचिव उपेन्द्र शर्मा ने आश्वासन दिया कि कॉलोनी की अधूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। वहीं, कोषाध्यक्ष दीपेश कुमार ने आर्थिक मामलों में पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने का भरोसा दिलाया। यह चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि यह निवासियों की जागरूकता, एकजुटता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा। चुनाव सहयोग समिति के सदस्य एच.के. तायल, के.एल. गुप्ता ‘गुरूजी’, अनंत माहेश्वरी और अजय अग्रवाल ने पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सभी निवासियों का लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =

Related Articles

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट