Home Uk देहरादून प्लम्बर सम्मान समारोह आयोजित
देहरादून

प्लम्बर सम्मान समारोह आयोजित

Share
Share

देहरादून  । भवन सभागार सर्वे चौक में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तत्वावधान में प्लम्बर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

33 प्लम्बर्स व कर्मचारियों को टूलकिट भेंट
उत्तराखंड पेयजल निगम व जल संस्थान में पेयजल योजनाओं के संचालन-रखरखाव में उत्कृष्ट योगदान वाले 33 प्लम्बर्स, पंप ऑपरेटरों व फिटर्स को टूलकिट भेंटकर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने सम्बोधन में प्रथम पंक्ति के इन कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके कुशल कार्य से घर-घर शुद्ध जल पहुंच रहा है। इससे जलजनित बीमारियां व शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। कार्यक्रम जनपद के अलावा छहों विकासखंडों में भी आयोजित हुआ।

जल संरक्षण की शपथ
विश्व प्लम्बर दिवस पर उपस्थित सभी को परिवार, मित्रों व समाज के प्रति जल संरक्षण, संवर्द्धन व पेयजल स्रोतों की रक्षा की शपथ दिलाई गई। समारोह में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, कंचन रावत, अधिशासी अभियंता सचिन, पेयजल निगम व जल मिशन के कार्मिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =