Home उत्तराखंड विश्व प्लम्बर दिवस: रुद्रपुर में उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान
उत्तराखंडरुद्रपुर

विश्व प्लम्बर दिवस: रुद्रपुर में उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

Share
Share

रुद्रपुर। विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तराखण्ड जल संस्थान परिसर में जल महोत्सव 2026 (8 से 22 मार्च) के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता इं. तरुण शर्मा ने की।

इस मौके पर रुद्रपुर क्षेत्र में जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नल जल मित्र, प्लम्बर, पम्प ऑपरेटर, सोलर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर और रख-रखाव से जुड़े कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में इन तकनीकी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके समर्पित कार्यों से आम जनता तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में बड़ी मदद मिलती है।

इस दौरान जल जीवन मिशन के परियोजना प्रबंधक (वित्त) सहित उत्तराखण्ड जल संस्थान और उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =