स्याना। थाना खानपुर के ग्राम ईमामाबाद में दो अलग-अलग मुकदमों को लेकर विवाद गहरा गया। एक पक्ष ने राजनीतिक दबाव में झूठी FIR दर्ज कराने का आरोप लगाया। शनिवार देर शाम सीओ स्याना राम करन सिंह ने थाना पुलिस संग घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों के बयान दर्ज किए।
कमल सिंह पुत्र कन्छिद सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 को उन्होंने अनुज व अन्य के खिलाफ मुकदमा (312/2025) दर्ज कराया—BNS धारा 352, 351(3), 109(1) के तहत। इसके बाद विपक्षी पक्ष ने 3 जनवरी 2026 को उनके परिवार पर झूठा मुकदमा (02/2026) कराया—धारा 191(2), 115(2), 324(4), 325 अंतर्गत। कमल का दावा, घटना ही घटित नहीं हुई, समझौते का दबाव बनाने को दर्ज कराया।
सीओ ने दोनों पक्षों से बयान लिए, निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। ग्राम प्रधान रॉयल, अमित, नितिन, लोकेश, संतोष, प्रेम सिंह, पवन डीलर, सुमन व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद।
सीओ राम करन सिंह का वर्जन: मामले में निष्पक्ष कार्रवाई चल रही। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्यवाही होगी।
Leave a comment