Home Uncategorized मेरठ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

मेरठ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार रात पुलिस ने छापेमारी कर सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहल्ला हीरालाल निवासी सलमान, शहजाद, मोहल्ला तिहाई निवासी नवेद, शमशाद, मखदूमपुर अड्डा निवासी जुनैद, शादाब और एहतेशाम शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से एक टेलीविजन, छह मोबाइल फोन और अन्य सट्टेबाजी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, मुख्य आरोपी सलमान है, जो सट्टेबाजी का संचालन करता था। आरोपी लोगों से संपर्क कर उनकी रकम सट्टे में लगाते थे और कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर उन्हें सट्टेबाजी के लिए प्रेरित करते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आईपीएल शुरू होने के बाद से ही इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे। वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर ओवर, चौका-छक्का और विकेट पर सट्टा लगवाते थे। सारा पैसा सलमान के मोबाइल से ही लगाया जाता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 16 =