Home Up प्रयागराज: सुहागरात पर पत्नी ने चाकू निकालकर दी धमकी, पति की जिंदगी बनी खौफनाक कहानी, भतीजे संग कोर्ट मैरिज का सनसनीखेज दावा
Up

प्रयागराज: सुहागरात पर पत्नी ने चाकू निकालकर दी धमकी, पति की जिंदगी बनी खौफनाक कहानी, भतीजे संग कोर्ट मैरिज का सनसनीखेज दावा

Share
Share

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां कप्तान नामक युवक की शादी सितारा नाम की युवती से पारिवारिक रजामंदी से हुई थी। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन सुहागरात के दिन ही पति की जिंदगी अचानक डर और सदमे में बदल गई। जब कप्तान पत्नी के करीब जाने की कोशिश कर रहा था, तभी सितारा ने चाकू निकालकर धमकी दी कि अगर वो पास आया तो या तो उसे मार देगी या खुद को खत्म कर लेगी।

इस घटना के बाद कप्तान सदमे में आ गया। हर रात सितारा चाकू लेकर उसके साथ सोती, लेकिन उसे नजदीक आने नहीं देती थी। परिवार को शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में कुछ चैट्स सामने आए, जिनसे खुलासा हुआ कि सितारा का कथित प्रेम संबंध अपने ही भतीजे से था। चैट्स में धमकी दी गई थी कि अगर उसने बात फैलाई, तो 10-20 लड़कों से उसे मरवा दिया जाएगा।
सितारा का प्रेमी अब उसके साथ कोर्ट मैरिज का दावा कर रहा है। हालात इतने बिगड़े कि परिवारों के बीच सामाजिक समझौता कर युवती को फिर से ससुराल भेजा गया, लेकिन कुछ ही दिन में सितारा छत से कूदकर फरार हो गई। 1 जून की रात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वह भागती दिख रही है।

अब कप्तान और उसका परिवार डरा हुआ है। उन्हें डर है कि कहीं युवती वापस आकर उन पर कोई झूठा आरोप न लगा दे। कप्तान की मां और बहन ने कहा कि अगर बेटे के साथ कुछ हो जाता, तो परिवार को कौन जवाब देता? फिलहाल परिवार पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =