Home Up आगरा: आंबेडकर पुल से बाइक सवार तीन युवक गिरे, हालत गंभीर
Up

आगरा: आंबेडकर पुल से बाइक सवार तीन युवक गिरे, हालत गंभीर

Share
Share

आगरा के आंबेडकर पुल पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवक पुल से नीचे गिर गए। हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ, जब तीनों युवक जन्मदिन की पार्टी के बाद बाइक से घूमने निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों की बाइक फिसल गई और पुल की बाउंड्रीवॉल से टकराकर नीचे जा गिरी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही छत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल युवकों की पहचान साहिल पुत्र राजेश, राज सिंह पुत्र देवी सिंह और रोहित पुत्र गोविंदा के रूप में हुई है। ये तीनों जीवनी मंडी क्षेत्र की पान वाली गली के निवासी हैं। हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की एक वजह पुल पर लगी लड्डू गोपाल की प्रतिमा के पास सेल्फी लेने को भी माना जा रहा है। चर्चा है कि युवकों ने पुल पर बाइक रोकी थी और सेल्फी लेने लगे थे। उस स्थान पर यमुना नदी की ओर रेलिंग नहीं थी, जिससे असंतुलित होकर वे नीचे गिर पड़े। हालांकि, पुलिस इस पहलू की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और प्राथमिक तौर पर बाइक फिसलने को ही हादसे का कारण माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 16 =