Home Up मेरठ: छुट्टी पर आया सेना का जवान निकला ‘बुलेट बॉय’, ATS ने AK-47 के कारतूसों के साथ दबोचा
Up

मेरठ: छुट्टी पर आया सेना का जवान निकला ‘बुलेट बॉय’, ATS ने AK-47 के कारतूसों के साथ दबोचा

Share
Share

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र में एटीएस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए सेना के जवान राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जवान के पास से AK-47 के 70 कारतूस बरामद हुए हैं। राहुल कुमार महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित सेना के टेली सेंटर में तैनात है और हाल ही में छुट्टी पर अपने घर मेरठ आया था। ATS को सूचना मिली थी कि वह अवैध रूप से कारतूसों की डिलीवरी देने वाला है।

गिरफ्तारी के समय राहुल ने ATS टीम पर गाड़ी चढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह किसी खास व्यक्ति को कारतूस देने आया था। अब ATS और खुफिया एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि आखिर यह डिलीवरी किसे और क्यों दी जानी थी। क्या इसके पीछे कोई आतंकी साजिश है या किसी आपराधिक गिरोह से उसका जुड़ाव है, इसकी तहकीकात जारी है।

सेना की साख पर भी इस घटना से सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि एक तैनात जवान द्वारा अवैध गतिविधियों में शामिल होना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। फिलहाल राहुल को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है और इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कोशिशें तेज हो गई हैं। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच चल रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 15 =