Home Up मेरठ में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य शारिक गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी जेल भेजे जा चुके
Up

मेरठ में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य शारिक गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी जेल भेजे जा चुके

Share
Share

मेरठ में एसटीएफ ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर अनिल बालियान उर्फ बंजी गिरोह के छठे सदस्य शारिक को जाकिर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। शारिक पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी के मरहट्टा गन हाउस से दो पिस्टल और कारतूस लेकर मेरठ में सप्लाई देने आया था। एसटीएफ ने उसे रात करीब 1:20 बजे दबोच लिया और कंकरखेड़ा पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शारिक गिरोह के सरगना अनिल बंजी के इशारे पर काम कर रहा था, जो जेल में रहते हुए भी हथियार तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा है। शारिक ने बताया कि वह 80 हजार रुपये में हथियार खरीदकर एक लाख में बेचता था।

यह गिरोह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई बड़े अपराधियों को हथियार सप्लाई करता रहा है, जिनमें लारेंस और नीरज बवाना जैसे नाम भी शामिल हैं। एसटीएफ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। अब तक इस गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार या जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें सबसे पहले 23 नवंबर 2024 को बड़ौत, बागपत से दारोगा के बेटे रोहन को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से 17 अवैध बंदूकें और 700 कारतूस बरामद हुए थे। 20 दिसंबर 2024 को अनिल बंजी को विदेशी हथियारों सहित पकड़ा गया। इसके बाद 13 मई 2025 को विपिन कुमार, 29 मई को धीरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू दाढ़ी और 2 जून को अक्षय उर्फ भूरा ने कोर्ट में सरेंडर कर जेल की राह पकड़ी। शारिक की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ को उम्मीद है कि गिरोह के नेटवर्क की कई और कड़ियाँ जल्द उजागर होंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =