Home Up मेरठ में कोविड का फिर खौफ, सीएमओ ने जारी की नई गाइडलाइन, अलर्ट पर अस्पताल
Up

मेरठ में कोविड का फिर खौफ, सीएमओ ने जारी की नई गाइडलाइन, अलर्ट पर अस्पताल

Share
Share

मेरठ। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेरठ में एक बार फिर सावधानी और सतर्कता की स्थिति बन गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कटारिया ने जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स व स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

गाइडलाइन में क्या है खास

  • सभी अस्पतालों को टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
  • मास्क, पीपीई किट, ग्लब्ज, सैनिटाइजर और ऑक्सीजन प्लांट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश।
  • विदेश से लौटे लोगों पर निगरानी और संदिग्ध मरीजों की तुरंत जांच की सिफारिश।

इन अस्पतालों को दिए गए निर्देश

  • मेडिकल कॉलेज
  • पीएल शर्मा जिला अस्पताल
  • महिला चिकित्सालय
  • सुभारती और एनसीआर मेडिकल कॉलेज
  • सभी CHC, PHC, शहरी स्वास्थ्य केंद्र, निजी क्लिनिक और लैब

फिर दिखा कोविड का डर

दिल्ली, गाजियाबाद सहित कई शहरों में कोविड केस बढ़ने की खबरों के बाद मेरठ में भी लोग फिर से मास्क लगाने लगे हैं। सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोग सतर्क दिखाई देने लगे हैं।

घर पर क्या रखें सावधानी

  • खांसते-छीकते समय मुंह ढकें, इस्तेमाल किया हुआ टिशू डस्टबिन में डालें
  • कोविड लक्षण होने पर अलग बर्तन, कपड़े और कमरा इस्तेमाल करें
  • बच्चों व बुजुर्गों को विशेष सतर्कता की जरूरत
  • हाथ धोना और सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करें
  • अच्छी हवा वाले स्थान पर रहें

भोजन और स्वास्थ्य पर सलाह

  • प्रोटीन और विटामिन युक्त आहार लें – जैसे दाल, सोयाबीन, फल (अनन्नास, संतरा, सेब, केला)
  • रोज़ाना योग और हल्का व्यायाम करें
  • ताजा पका भोजन ही ग्रहण करें
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 17 =