Home मेरठ मेरठ कालेज बना है बदमाशी का अड्डा जमकर मारपीट
मेरठ

मेरठ कालेज बना है बदमाशी का अड्डा जमकर मारपीट

मेरठ कालेज बना है बदमाशी का अड्डा जमकर मारपीट

Share
मेरठ कालेज बना है बदमाशी का अड्डा जमकर मारपीट
Share

छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट और हंगामा हो गया। छात्रों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा।

मेरठ। जो हालात बने हुए है उसके चलते मेरठ कालेज को उसको चलाने वालों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। भीतर ही भीतर मेरठ कालेज में माहौल बुरी तरह से सुलग रहा है। वहां खुली गुंडागदी और बदमाशी चल रही है। जो कालेज कभी अपनी पढ़ाई के लिए खास पहचान रखता था वो मेरठ कालेज आज दबंगई और नए आने वाले बच्चों के साथ मारपीट के लिए दुनिया भर में बदनाम है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। मेरठ कालेज में इससे पहले भी कई बार इस प्रकार की खुली गुंडागर्दी हाे चुकी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल थाना लालकुर्ती पुलिस पर है। मेरठ कालेज एसएसपी आवास और कमिश्नरी के ठीके सामने पड़ता है इसके बाद भी उसमें माहौल का खराब होना लालकुर्ती पुलिस की पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े करता है।

पुलिस की मौजूदगी भिड़त

मेरठ कालेज में आज दोपहर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट और हंगामा हो गया। छात्रों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा। कुछ छात्र बेल्ट से भी एक-दूसरे पर हमला करते दिखे। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन छात्र पुलिस के सामने भी मारपीट करते रहे। मारपीट देखकर कॉलेज में मौजूद छात्राएं सहम गईं। कई छात्राएं तेजी से निकल गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों गुटों को अलग किया और स्थिति संभाली। बताया जा रहा है कि बीए फर्स्ट ईयर का एक छात्र बुधवार को पहली बार कॉलेज आया था। वह कॉलेज में बैठा था। छात्र नेता अभिनव मल्लापुर गुट के कुछ युवक उसके पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे गुट विजित तालियान के छात्र भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। छात्रों ने एक-दूसरे को गिरा-गिराकर लात-घूंसों और बेल्टों से पीटा।कॉलेज में लंबे समय से छात्र नेताओं के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है।

बाहरी युवक आकर करते हैं मारपीट

छात्र नेता अभिनव मल्लापुर और विजित तालियान समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को लालकुर्ती थाने ले जाया गया। लेकिन जो हालात पुलिस के नजर आ रहे हैं उससे लगता नहीं है कि किसी छात्र को जेल भेजने की हिम्मत पुलिस दिखाएगी। यदि कोई दोनों ओर से एफआईआर की पहल नहीं करता तो कई बार ऐसा हुआ है जब पुलिस अपनी ओर से एफआईआर खिलकर ऐसे तत्वों को जेल भेजती है, लेकिन यह मामला पुलिस पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा हे। यह भी बताया गया है कि बाहरी युवक भी अक्सर कॉलेज में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद मारपीट और हंगामा करते हैं। छात्रों ने कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की। बुधवार की मारपीट में भी बाहरी युवकों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। आज एडमिशन के लिए भी छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। बड़ी संख्या में नए छात्र कॉलेज आए हुए थे। इसी दौरान हुई मारपीट और हंगामें से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्र नेता अभिनव मल्लापुर और विजित तालियान समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को लालकुर्ती थाने ले जाया गया। लेकिन जो हालात पुलिस के नजर आ रहे हैं उससे लगता नहीं है कि किसी छात्र को जेल भेजने की हिम्मत पुलिस दिखाएगी। यदि कोई दोनों ओर से एफआईआर की पहल नहीं करता तो कई बार ऐसा हुआ है जब पुलिस अपनी ओर से एफआईआर खिलकर ऐसे तत्वों को जेल भेजती है, लेकिन यह मामला पुलिस पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा हे। यह भी बताया गया है कि बाहरी युवक भी अक्सर कॉलेज में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद मारपीट और हंगामा करते हैं। छात्रों ने कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की। मेरठ कालेज कैंपस में मारपीट के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।          
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − five =

Related Articles

चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में हंगामा

चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में हंगामा

बेबस और लाचार निकाल रहे मन की भड़ास

बेबस और लाचार निकाल रहे मन की भड़ास

ध्वस्तीकरण शुरू इलाके में मची अफरा-तफरी हंगामा

ध्वस्तीकरण शुरू इलाके में मची अफरा-तफरी हंगामा

कौन लेगा कैंट बोर्ड में एंट्री सतीश शर्मा आउट

कौन लेगा कैंट बोर्ड में एंट्री सतीश शर्मा आउट