बिहारी बाढ़ में मनोज तिवारी बिग बॉस के प्रमोशन में
बिहारी बाढ़ में मनोज तिवारी बिग बॉस के प्रमोशन में
6
Share
Share
सोशल मीडिया पर पचास लाख बिहारियों के बाढ़ प्रभावित होने का जिक्र कर ट्रोल किया जा रहा है भाजपा सांसद को
नई दिल्ली। बिहारियों की नुमाइंदगी करने का दम भरने वाले सांसद मनोज तिवारी को बिहारियों पर बाढ़ की मार नजर नहीं आ रही है। उनका सारा फोक्स इस वक्त बिग बॉस में एंट्री करने वाली अपनी बेटी रीति तिवारी के प्रमोशन पर है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ही आरोप भेाजपुरी के इस अभिनेता पर लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल तो भाजपा के ये सांसद इससे बेफिक्र नजर आ रहे हैं उनका पूरा ध्यान बेटी रीति तिवारी के प्रमोशन की तरफ है। वहीं दूसरी ओर बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों मुश्किलों में हैं। बाढ़ बिहार के कई इलाकों में कहर बरपा रही है। बताया जाता है कि करीब पचास लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। ऐसे में बिहारियों की नुमाइंदगी का दम भरने वाले इस सांसद के लिए बेहतर होता कि बजाए प्रमोशन के बाढ़ से प्रभावित बिहारियों के बीच जाते। प्रभावित लोगों की मुश्किलों के बीच भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में यूजर्स बाढ़ की स्थिति को लेकर मनोज तिवारी की भूमिका और उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बिहार में बाढ़ की स्थिति का जिक्र करते हुए मनोज तिवारी से सवाल किया जा रहा है कि पचास लाख बिहारी बाढ़ से प्रभावित हैं, मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने का भी जिक्र करता है और इसको लेकर तंज किया जा रहा है।
मनोज तिवारी लापता
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति मनोज तिवारी पर सवाल उठाता नजर आ रहा है. वीडियो में वह कहता है कि चुनाव के दौरान नेता जनता के बीच वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन जब प्रदेश किसी आपदा से जूझ रहा होता है, तो उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ में
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। शो के प्रीमियर से जुड़े प्रोमो में मनोज तिवारी अपनी बेटी के साथ नजर आए थे.्र। प्रोमो में वह रीति को शो में छोड़ने के लिए पहुंचते दिखते हैं। रीति तिवारी संगीत से जुड़ी हुई हैं. ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने के बाद वह लगातार चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने निजी जीवन और माता-पिता के अलगाव से जुड़े अनुभवों के बारे में भी बात की है।
Leave a comment