श्री दिगंबर जैन मंदिर, आनंदपुरी, मेरठ में दसलक्षण पर्व का मंगलमय शुभारंभ
Meerut. श्री दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में दसलक्षण पर्व के पावन अवसर पर ध्वजारोहण का भव्य एवं मंगलमय कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण का सौभाग्य श्री उमेश जैन सर्राफ परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात श्रीजी को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा करने का परम सौभाग्य भी श्री उमेश जैन सर्राफ परिवार को प्राप्त हुआ। मांडले पर माँ जिनवाणी, मंगल कलश, पंचमेरु एवं अष्टप्रतिहार्य की स्थापना की गई। विधानाचार्य श्री नंदन शास्त्री जी, टीकमगढ़ के सानिध्य में दसलक्षण पर्व, 24 भगवान एवं भगवान महावीर आदि की पूजन-अर्चना श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। सायंकाल पंडित जी द्वारा शास्त्र सभा का आयोजन किया गया, जिसमें धर्म के गूढ़ सिद्धांतों का सुंदर एवं सारगर्भित विवेचन किया गया। तत्पश्चात श्री वर्धमान स्तोत्र की 64 दीपकों द्वारा आराधना भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ की गई। इस पावन अवसर पर आनंदपुरी जैन समाज ने पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के मंगल दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत आज का यह दिन समस्त समाज के लिए अत्यंत मंगलकारी एवं अविस्मरणीय रहा।
विशेष सहयोग
सुनील जैन प्रवक्ता, तरसचंद जैन, प्रमोद जैन भट्टेवाले, अरुण जैन, सतींद्र जैन, प्रदीप जैन, श्रियांस जैन, गौरव जैन, अरिहंत जैन, राजेश जैन, प्रभात जैन एवं चैतन्य जैन।
Leave a comment