होटल की पार्किंग में आग गाड़ियां खाक करोड़ों का नुकसान
होटल की पार्किंग में आग गाड़ियां खाक करोड़ों का नुकसान
6
Share
Share
कई बड़े व्यापारी नेता और होटल कारोबारी भी पहुंचे, तीन करोड़ के नुकसान की आशंका, संचालक बोला हो गए बर्बाद
मेरठ। परतापुर थाना इलाके में स्थित अंबिका होटल की पार्किंग में खड़ी लग्जरी गाड़ियों में आग की घटना के पीछे साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे तक पहुंचा जा सकता है। आग के कारणों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी की जांच की गयी तो वो खराब पाए गए हालांकि होटल अंबिका संचालक का कहना है कि आग की वजह से सीसीटीवी कैमरे खराब हुए हैं। पहले काम कर रहे थे। आग इतनी भयंकर थी कि बगल में मौजूद इंडियन बैंक की शाखा तक उसकी लपटे पहुंचने लगीं। आग को काबू पाने के करीब दर्जन भर दमकल वाहनों को मशक्कत करनी पड़ी। आग की इस भयंकर घटना से पूरे इलाके में घंटों अफरा-तफरी मची रही। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। माना जा रहा है कि एक करोड़ कीमत की गाड़ियां पूरी तरह से खाक हो गयी हैं। आग की जानकारी पर शहर के कई व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। होटल संचालक बंटी का कहना है कि इस हादसे ने उन्हें बर्बाद कर दिया।
यह हुआ
परतापुर थानाक्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अविका होटल की पार्किंग में आज सुबह करीब 11 बजे अचानक भयंकर आग लग गयी। आग तेजी से फैलने लगी। वहां खड़ी ईऑन और ब्रेजा कार आग की चपेट में आ गईं और दोनों जल गईं। इसके बाद पार्किंग में लगी आग तेजी से फैलने लगी। ग्राउंड फ्लोर पर बने पार्टी हॉल सहित आग की लपटें पहले फ्लोर तक पहुंच गईं। आग ने देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। होटल के सभी 12 कमरे और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहां भारी भीड़ जमा हो गयी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां पहुंचनी शुरू हो गयीं। यह होटल एडवोकेट अरविंद भाटी का है। उन्होंने होटल कुमारी नंदवानी उर्फ बंटी को किराए पर दिया हुआ है।
Leave a comment