Home मेरठ लाश कब्जे में लेने को छूटे पुलिस के पसीने
मेरठ

लाश कब्जे में लेने को छूटे पुलिस के पसीने

लाश कब्जे में लेने को छूटे पुलिस के पसीने

Share
लाश कब्जे में लेने को छूटे पुलिस के पसीने
Share

योगी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के मनाने के बाद भी परिजन और गांव वाले हत्यारों के मकान पर बुल्डोजर चलाए जाने पर गए अड़

मेरठ। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने जब प्रिंस के कथित हत्यारों के मकान पर बुल्डोजर चला दिया उसके बाद ही पुलिस को नितिन नागर की लाश सौंपी गयी ताकि पोस्टमार्टम कराया जा सके। लाश को कब्जे में लेने के लिए पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के परिजनों ने पसीने छुड़ा दिए। खाकी के इकबाल को चुनौती देते हुए थाने के सामने दो बाइकों पर आए 6 हमलावरों ने दिनदहाड़े नितिन (22) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह 7 बजे से परिजनों के साथ करीब 500 लोगों ने हस्तिनापुर के गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर नहीं चलता, उनका एनकाउंटर नहीं होता, हम यहां से नहीं हटेंगे। विधानसभा क्षेत्र का मामला होने की वजह से योगी सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक जाम की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने एक आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कथित हत्यारों के घर पर बुल्डोजर की कार्रवाई से गांव में जबरदस्त तनाव है। तनाव को देखते हुए गांव में तथा गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दोस्ती दोस्तों की जान लेती है

नितिन नागर को किसी से कोई झगड़ा या रंजिश नहीं थे। दोस्ती के चक्कर में उसकी जान जाती रही। नितिन के दोस्त हस्तिनापुर के रहने वाले प्रिंस उर्फ मुकद्दम का 2 दिन पहले अपने पड़ोसी मिट्ठू से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया था। इसके बाद भी हत्यारों ने घेरकर फायरिंग कर दी।

दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी

किसान सतीश नागर का इकलौता बेटा नितिन नागर दिल्ली पुलिस में लिखित परीक्षा पास कर चुका था। 3 अक्टूबर को फिजिकल होना था। प्रैक्टिस के लिए ही दौड़ लगा रहा था। नितिन रोजाना ही प्रिंस उर्फ मुकद्दम के साथ सुबह शाम दौड़ लगाता था। परिवार के लोगों ने बताया कि 4 महीने पहले ही नितिन की हस्तिनापुर की रहने वाली प्रिया से शादी हुई थी। नितिन की छोटी बहन भी पीएचडी कर रही है।

ये हुआ

शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। नितिन (22) अपने दोस्त प्रिंस डॉयला उर्फ मुकद्दम के साथ दौड़ लगाने गया था। इसके बाद दोनों हस्तिनापुर के जंबूद्वीप नहर की ओर से लौट रहे थे। नितिन प्रिंस की बाइक पर बैठा था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने अचानक दो बाइक पर 6 युवक पहुंचे। उन्होंने बाइक रोककर नितिन को निशाना बनाया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। नितिन ने बचने की कोशिश की। इसी दौरान एक गोली उसके पैर के ऊपर जांघ में लग गई। गोली लगते ही वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। पैर से काफी खून बह गया। फायरिंग के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। हमलावर दोनों बाइकों से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने बेटे को हस्तिनापुर सीएचसी ले गए जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। एप्सनोवा अस्पताल में युवक की मौत हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eleven =

Related Articles

सरकारी महकमों में 20 साल पुराने वाहन तो ट्रांसपोर्टरों पर रोक क्यों

सरकारी महकमों में 20 साल पुराने वाहन तो ट्रांसपोर्टरों पर रोक क्यों

प्रदर्शन के संबंध में डीएम का नगरायुक्त को पत्र

प्रदर्शन के संबंध में डीएम का नगरायुक्त को पत्र

होटल की पार्किंग में आग गाड़ियां खाक करोड़ों का नुकसान

होटल की पार्किंग में आग गाड़ियां खाक करोड़ों का नुकसान

जुम्मे पर अलर्ट मोड पर रहा पुलिस प्रशासन

जुम्मे पर अलर्ट मोड पर रहा पुलिस प्रशासन