Home Delhi ट्रंप की युूद्ध नीति से अमेरिकनों में सख्त नाराजगी
Delhi

ट्रंप की युूद्ध नीति से अमेरिकनों में सख्त नाराजगी

ट्रंप की युूद्ध नीति से अमेरिकनों में सख्त नाराजगी

Share
ट्रंप की युूद्ध नीति से अमेरिकनों में सख्त नाराजगी
Share
नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के खिलाफ “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी”  अब अमेरिका के लिए आर्थिक संकट का सबब बनता जा रहा है। इस बात को खुद ट्रंप भी महसूस कर रहे बताए जाते हैं, दुनिया के सामने उनकी यह कमजोरी जाहिर ना होने पाए इस बात का भी वह ख्याल रख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमरेिका रक्षा मुख्यालय पेंटागन के आला अफसर पहले ही डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत के अंदाजा मे ईरान के खिलाफ जंग को लंबा ना चलने देने की बता कह चुके हैं। पेंटागन प्रशासन ने साफ लहजे में ईरान के खिलाफ चल रही लड़ाई में हथियारों और गोला बारूद की भारी कमी की बात अमेरिका को बता दी है। पेंटागन के इस खुलासे के बाद अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आम नागरिकों में जबदस्त नाराजगी देखी जा रही है। उनको अमेरिका की बर्बादी का कारण बताया जा रहा है।

मुसीबत में अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक रणनीतियों और बार-बार सीजफायर समझौते टूटने के कारण अमेरिका मिडिल ईस्ट में एक लंबी और अनिश्चित जंग में फंसता जा रहा है। हाल ही में जुलाई 2026 में ईरान द्वारा जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद ट्रंप ने भारी जवाबी बमबारी की घोषणा की, जिससे संघर्ष और अधिक भड़क गया है। जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के जनरल डैन केन और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि बिना ठोस रणनीति के लगातार हमले करने से अमेरिकी सेना के हथियार खाली हो रहे हैं। ट्रंप के प्रति सख्त नाराजगी ईरान के साथ चल रहे युद्ध और देश में बढ़ती महंगाई के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता अपने करियर के सबसे निचले स्तर (34%) पर पहुंच गई है, जिससे अमेरिकी जनता में उनके प्रति भारी नाराजगी है। हाल ही में जुलाई 2026 के अंत में आए राष्ट्रीय सर्वेक्षणों (जैसे CNN/SSRS और The Economist/YouGov) के अनुसार, अधिकांश अमेरिकियों ने ट्रंप की युद्ध नीतियों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ट्रंप बोले ज्यादा हथियार बनाओ ईरान के खिलाफ महंगी जंग मोल लेने के बाद अमेरिका और दुनिया में अपनी फजीहत से ज्यादा डोनाल्ड ट्रंप ईरान के हाथ मार से डरे हुए हैं। उन्होंने अमेरिका मे हथियार बनाने वाली कंपनियों से अधिक हथियार बनाने का आग्रह किया है। कुछ दिन पहले जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया डिफेंस एंड इनोवेशन समिट में मंच पर पहुंचे, तो उनके साथ अमेरिका की कुछ सबसे बड़ी रक्षा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी मौजूद थे।उनके सब के लिए डोनाल्ड ट्रंप का एक ही संदेश था, अधिक हथियार बनाइए और उन्हें तेजी से बनाइए।इस समिट में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + twelve =

Related Articles

अमेरिका को जंग से निकलने के रास्ते की दरकार

अमेरिका को जंग से निकलने के रास्ते की दरकार

दिल्ली हाईकोर्ट का सरकार व पुलिस को नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट का सरकार व पुलिस को नोटिस

आंदोलन खत्म छात्रों की अरेस्टिंग शुरू सीजेपी ने चेताया

आंदोलन खत्म छात्रों की अरेस्टिंग शुरू सीजेपी ने चेताया

अमेरिका कर रहा हथियारों की कमी का सामना

अमेरिका कर रहा हथियारों की कमी का सामना