Home मेरठ बस इतना भर कर लो शहर में नहीं होगा जलभराव
मेरठ

बस इतना भर कर लो शहर में नहीं होगा जलभराव

बस इतना भर कर लो शहर में नहीं होगा जलभराव

Share
बस इतना भर कर लो शहर में नहीं होगा जलभराव
Share

मेरठ। जिला प्रशासन यदि छोटे-छोटे दो चार उपाय कर दे तो भले ही कितनी ही मूसलाधार बारिश क्यों ना हो कहीं भी जलभराव नहीं होगा। ना ही जलभराव के नाम पर नगर निगम के अफसरों को मुसीबत उठानी होगी। व्यापार बंधु बैठक में व्यापारियों ने शहर की जलभराव समेत कई अन्य प्रमुख समस्याओं को उठाया और उनके स्थायी समाधान का उपाय भी बता दिया। विकास भवन आयोजित व्यापार बंधु की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नूपुर गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। संयुक्त व्यापार समिति के महामंत्री विपुल सिंघल ने सीडीओ को बताया कि मेरठ-गढ़ रोड स्थित काली नदी पुल को यदि चौड़ा करा दिया जाए तो जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। उन्होंने पूर्वी कचहरी रोड (शिवाजी मार्ग) पर ट्रांसफार्मर के कारण नाले के अवरुद्ध होने की समस्या का समाधान कराते हुए सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण कराने की मांग रखी। इसके साथ ही गढ़ रोड पर सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत बनाए गए 18 फुट चौड़े डिवाइडर के अंतिम छोर पर प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के समीप बस अड्डे को स्थानांतरित किए जाने का सुझाव दिया, जिससे गढ़ रोड पर बसों के कारण लगने वाले जाम से राहत मिल सके। विपुल सिंघल ने वार्ड-32 स्थित मानसरोवर गली संख्या-1 में लोगों द्वारा अवैध रूप से रैंप बनाकर नालियां बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की, ताकि बरसात के दौरान क्षेत्र में जलभराव की समस्या समाप्त हो सके। साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी मार्ग पर जेल चुंगी से तेजगढ़ी चौराहे तक फुटपाथों पर अवैध रूप से जूते-चप्पल एवं बरसाती-छाता विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की।

ये भी सुझाव आए

मेरठ फुटवियर होलसेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद त्यागी सरावा ने वैशाली कॉलोनी गेट स्थित पिनेकल टावर के सामने सड़क पर बाधा बने ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित कराने की मांग की। उन्होंने कचहरी से बेगमपुल मार्ग पर दीवार निर्माण के दौरान हटाई गई अवैध मजारों के पुनर्निर्माण को तत्काल रोकने की भी मांग उठाई। युवा प्रकोष्ठ, मेरठ व्यापार मंडल के महानगर सचिव सौरभ अग्रवाल ने हरमन सिटी के निकट पानी के बंबे के पास कई महीनों से जमा कूड़े को उठवाने तथा वार्ड-51 किशनपुरा क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच संचालित अवैध डेयरियों के कारण फैल रही गंदगी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने सेक्टर-5, शास्त्री नगर स्थित तिकोने पार्क में हाईमास्ट लाइट लगवाने तथा राज इंटर कॉलेज गेट से कब्रिस्तान की दीवार के साथ बाधित नाले को नगर निगम द्वारा खुलवाने की मांग की। अकरम गाजी ने हापुड़ स्टैंड चौराहे पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने व्यापारियों द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद

बैठक में विपुल सिंघल, विष्णु दत्त पाराशर, नवीन अग्रवाल, अकरम गाजी, सौरभ अग्रवाल, विनोद त्यागी सरावा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 3 =

Related Articles

खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी

खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी

कैंट विधायक ने किया पुजारियों का सम्मान

कैंट विधायक ने किया पुजारियों का सम्मान

समस्याओं का समाधान हो तो बात बने

समास्याओं का समाधान हो तो बात बने

कांवड़ में हर 8 मिनट पर मिलेगी रैपिड

कांवड़ में हर 8 मिनट पर मिलेगी रैपिड