मेरठ। परतापुर शताब्दी नगर निवासी 55 वर्षीय कारोबारी दीपक जैन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी कार जानी नहर के किनारे लावारिस हालत में मिली है। कुछ राहगीरों ने दावा किया है कि कार से उतरने के बाद एक व्यक्ति नहर में कूद गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस अभी इस दावे की पुष्टि नहीं कर रही है और मामले की जांच कर रही है। दीपक जैन, पुत्र नेम कुमार जैन, शताब्दी नगर सेक्टर-1 कॉलोनी के निवासी हैं और रिठानी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। शनिवार देर रात वह अपनी कार से घर से निकले थे।
जानी नहर पर मिली गाड़ी
देर रात उनकी कार जानी नहर के पास खड़ी पाई गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।े कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कारोबारी के लापता होनें के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन पूरी रात उनकी तलाश में जुटे रहे। जानी थाना पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दीपक जैन वास्तव में नहर में कूदे हैं या कार खड़ी कर किसी अन्य स्थान पर चले गए हैं। पुलिस केवल प्रत्यक्षदर्शियों के दावे के आधार पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहती। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
Leave a comment