Home मेरठ बारिश ने लगाए शहर की रफ्तार पर ब्रेक
मेरठ

बारिश ने लगाए शहर की रफ्तार पर ब्रेक

बारिश ने लगाए शहर की रफ्तार पर ब्रेक

Share
बारिश ने लगाए शहर की रफ्तार पर ब्रेक
Share
मेरठ। आज हुई झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। बारिश के दौरान जबरदस्त जलभराव होने की वजह शहर के कई इलाकों खासकर पुरानी आबादी वाले इलाकों में जाम लग गया। जाम लगा जाने की वजह से दौड़ने वाले तमाम वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर जिन इलाकों में पानी भर गया, वहां लाेगों ने खुद को अपने घरों व दुकानों में बंधक बना लिया। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि नालों की साफ-सफाई करा दिए जाने की वजह से बारिश के दौरान पानी तो भरा लेकिन जो पानी भरा वो हाथों हाथ निकलता भी रहा। कहीं भी ऐसा नहीं हुआ कि बारिश थमने के बाद पानी भरा रह गया हो, केवल उन इलाकों में मुसीबत उठानी पड़ी जहां लोगों ने नाले नालियों पर कब्जे कर लिए हैं जिसकी वजह से नगर निगम प्रशासन वहां समुचित सफाई नहीं का पा रहा है। झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाने का किया, लेकिन बारिश के दौरान लोग जब जलभराव वाले रास्तों पर पहुंचे और उनकी गाड़ियां बंद हो गयीं तो उनके लिए आफत खड़ी हो गयी। लोग अपने दो पहिया वाहनों को बारिश में पैदल चलकर निकलाते हुए देखे गए। गाउ़ी बंद होने के बाद पास में जो भी बाइक स्कूटी मैकेनिक था वहां पहुंचे या फिर गाड़ी के साइलेंसर से पानी निकलने का इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद जब गाड़ी स्टार्ट हो गयी तब वो आगे निकले। बारिश के दौरान ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं हमेशा की भांति आज भी नगर निगम कार्यालय के कैंपस में भी 1 फीट तक पानी लग गया। तेज बारिश के बाद नगर निगम कार्यालय भी जलभराव की चपेट में आ गया। परिसर में पानी भरने के साथ ही दफ्तर के अंदर तक पानी पहुंच गया। इससे कर्मचारियों और काम से आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को पानी के बीच से होकर कार्यालय में प्रवेश करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

इन इलाकों में बुरा हाल

बारिश की वजह से सबसे बुरा हाल लिसाड़ी रोड, तारापुरी, ढवाई नगर, विकासपुरी, नौंचदी इलाका, जाकिर कालोनी, मलियाना टीपीनगर, बागपत रोड और उससे सटी कॉलोनियां, गढ़ रोड जयभीम नगर आदि इलाकों में हुआ। इसके अलावा माधवपुरम में भी बारिश की वजह से मुसीबत उठानी पड़ी। माधवपुरम के कई गलियां और सड़कों से होकर गुजरना मुसीबत भरा साबित हुआ। इसके अलावा शहर की पुरानी आबादी वाले तमाम ऐसे इलाके जहां सड़कें ऊंची कर दिए जाने से मकान नीचे हो गए हैं, वहां भी लोगों ने परेशानी उठायी। शास्त्रीनगर के कई इलाकों में घरों में आज भी पानी भरा। शारदा रोड (तालाब जैसी स्थिति), गढ़ रोड, मोदीपुरम हाईवे और कई निचले रिहायशी इलाके पानी से लबालब नजर आया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 8 =

Related Articles

समस्बयाओं से बद से बदत्तर हो गया है वार्ड 41 यादगारपुर

समस्बयाओं से बद से बदत्तर हो गया है वार्ड 41 यादगारपुर

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी कारोबारी लापता

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी कारोबारी लापता

विधवा के जवान बेटे की हत्या

विधवा के जवान बेटे की हत्या

विहिप बजरंग दल का रक्तदान शिविर

विहिप बजरंग दल का रक्तदान शिविर