Home Delhi जंतर मंतर कॉक्रोच के मंच पर धारा न्यूज
Delhi

जंतर मंतर कॉक्रोच के मंच पर धारा न्यूज

जंतर मंतर कॉक्रोच के मंच पर धारा न्यूज

Share
जंतर मंतर कॉक्रोच के मंच पर धारा न्यूज
Share

कवरेज के लिए अभिजीत दीपके ने जताया धारा का आभार,  लाखों की भीड़ के बीच धारा न्यूज के लिए मची झीनाझपटी

धारा न्यूज संवाददाता, नई दिल्ली/ जंतर मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के जिस मंच पर आसपास फटने भी नहीं दिया जा रहा था, उसी मंच पर खुद कॉक्रोच जनता पार्टी के सुप्रीमो अभिजीत दीपके ने मेरठ से प्रकाशित धारा न्यूज को हाथों हाथ लिया। केवल हाथों हाथ ही नहीं लिया बल्कि आंदोलन को दी गयी कवरेज के लिए थैक्स धारा भी बोला। वो यहीं नहीं रुके। दीपके ने यहां तक टिप्पणी की कि खुद को नेशनल बताते वाले जहां युवाओं के इस आंदोलन से किनारा किए हुए हैं वहां धारा न्यूज सरीखे भी मीडिया संस्थान हैं जो बगैर किसी दवाब के युवाओं की आवाज बना और शानदार कवरेज दी है। उन्होंने मंच पर मौजूद धारा की टीम से दोबारा मिलने आने व इसी प्रकार से आंदोलन को कवरेज व सहयोग देने का भी आग्रह किया। अभिजीत दीपके ही नहीं उनकी पूरी टीम धारा न्यूज की कवरेज से गदगद नजर आयी।धारा न्यूज की टीम आज सुबह जब जंतर मंतर पर हाथों में धारा न्यूज के बंडल लेकर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों की लाखों की भीड़ में धारा न्यूज के लिए अफरा-तफरी मच गयी। कुछ ने तो यहां तक टिप्पणी की कि वाकई इसे कहते हैं अखवार। वहां मौजूद लोगों का हुजूम धारा की कवरेज को लेकर गदगद था। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तमाम ऐसे लोग थे जिन्होंने सबसे पहले धारा न्यूज को पढ़कर अपने बैग में रखने का काम किया। ये लोग देश के दूरदराज के इलाकों से आए थे। उनका था कि वो अपने राज्य और शहर में पहुंचकर अपने लोगों के बीच धारा न्यूज ने युवाओं के इस आंदोलन को जो कवरेज दी है, उसको दिखाएंगे। वहीं दूसरी ओर लोगों ने धारा न्यूज की टीम को देर तक घेरे रखा। संस्थान के बारे में तमाम लोग जानकारी लेते रहे। कुछ कहा कि वो धारा न्यूज संस्थान के कार्यालय पर आना चाहते हैं।

जंतर मंतर की ओर बढ़ रही लाखों की भीड़

बीस जुलाई को जंतर-मंतर पर बर्बर लाठीचार्ज के बाद देश भर से युवाओं का हुजूम जंतर मंतर की ओर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर की ओर जाने वाले तमाम रास्तों पर जहां तक भी नजर आ रही थी युवाओं के रैले नजर आ रहे थे। जंतर मंतर की बात करें तो वहां युवाओं की भारी भीड़ के बीच तिल तक रखने की जगह नहीं बची थी। जंतर मंतर पर जमा लोगों में हर आयु वर्ग धर्म और संप्रदाय के लोग नजर आ रहे थे। उनसे जब धारा न्यूज की टीम ने अनौपचारिक बातचीत की तो शुरूआत में ही उन्होंने युवाओं पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में भर्तस्ना की। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नहीं करना चाहिए था। वो बता रहे थ कि लाठीचार्ज की घटना को भले ही नेशनल मीडिया ने कवर ना किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लाठीचार्ज का सच देश के सामने ला दिया। लाठीचार्ज की घटना को लेकर उनकी बातों में गम और गुस्सा देनों महसूस किए जा सकते थे। जंतर मंतर पर पहुंच रही युवाओं की टोलियों मेें तमाम ऐसे भी थे जो हिन्दी भाषी नहीं थे। इनमें ज्यादातर पूर्वात्तर व दक्षिण भारतीय राज्यों से आए थे। लेकिन अंग्रेजी फर्राटेदारबोल रहे थे। उनमें से कुछ का कहना था कि युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज के सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर वो खुद को रोक नहीं सके। जंतर मंतर पर केवल युवा ही नहीं पहुंचे थे, बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग थे जिनकी उम्र पचास के पार हो चुकी है। अलग-अगल भाषा बोलने वाले ये तमाम लोग युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के सवाल पर एकराय रखते थे।

खाना का भरपूर इंतजाम

धारा न्यूज की टीम जब जंतर मंतर पर कवरेज कर रही थी, उसी दौरान कुछ लोग आए और उन्हें खाने के होटल से लाए गए पैकेट पकड़ा दिए। इस पर धारा की टीम ने जब उनसे खाने के पैकेट के पैसे पूछे तो बता गया कि जो भी यहां आ रहा है उनको भोजन की व्यवस्था की गयी है। जब सवाल किया कि यह भोजन की व्यवस्था क्या आंदोलन करने वालों की ओर से की गयी है तो उन्होंने कहा नहीं। लेकिन यह भी नहीं पता कि किस की ओर से यह इंतजाम किया गया है। जंतर मंतर पर चौबीस घंटे जोमोटो स्वैगी तथा दूसरी फूड सप्लाई चैन के हर घंटे हजारों युवा आते हैं ओर खाने के पैकेट रख जाते हैं। उन युवाओं को भी नहीं पता कि खाने के ये पैकेट कौन भिजवा रहा है। उन्हें तो बस आर्डर मिलता है कि पांच सौ या हजार पैकेट पहुंचा दो। यह सिलसिला आंदोलन जब से शुरू हुआ है तब से चल रहा है। केवल खाना ही नहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। सब कुछ व्यवस्थिति तरीके से चल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 8 =

Related Articles

नाम लिए बगैर अमेरिका इजरायल को खरीखोटी

नाम लिए बगैर अमेरिका इजरायल को खरीखोटी

क्याें असहज नजर आए शी जिनपिंग

क्याें असहज नजर आए शी जिनपिंग

नई दिल्ली से US व इजरायल को ईरान ने धमकाया

नई दिल्ली से US व इजरायल को ईरान ने धमकाया

क्या हाल है क्या दिखा रहे हो

क्या हाल है क्या दिखा रहे हो