Home मेरठ सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प
मेरठ

सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प

सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प

Share
सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प
Share

मेरठ। जिला भाजपा के चारों बूथों के सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरधना विधानसभा प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी, सिवाल खास विधानसभा के क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स,हस्तिनापुर के एमएलसी सुभाष यदुवंश, किठौर सभा विधानसभा के मनोज पोसवाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व संचालन ओमप्रकाश पाल, मुकेश शास्त्री,सोनू त्यागी ने किया। सम्मेलन का आरंभ वंदे मातरम से और समाप्ति राष्ट्रगान गाकर की गई। मुख्य वक्ता ने हमारी पार्टी की नींव का पत्थर हमारा बूत अध्यक्ष है। भाजपा का मूलमंत्र है, हमारा बूत सबसे मजबूत, बूत जीता तो चुनाव जीता। भारतीय जनता पार्टी का बूत अध्यक्ष, त्याग,तपस्या,सदाचार, सुंदर आचरण,कर्मठता, कार्यशीलता की मिशाल है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार का सपना 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।हम सभी कार्यकर्ताओं को बूत पर सक्रिय सदस्य प्राथमिक सदस्य एवं बूथ समिति का गठन करना है। बूथ पर पन्ना प्रमुख की सूची बनाकर एवं अपने विचार परिवार के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जन जन तक जागरण करना है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, तो वह अपने बूत अध्यक्षों की कर्मकता और कार्यशीलता की वजह से ही है। कार्यकर्ताओं की वजह से ही तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। यह भी सुनिश्चित करना है कि कार्यकर्ताओं के फोन में नमो ऐप, सरल ऐप डाउनलोड करना है। और चल रहे डीएलपी, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जुड़ना है। डॉ संजीव बालियान ने कहा, केंद्र के 12 साल और उत्तर प्रदेश के 9 वर्ष के कार्यकाल में कानून व्यवस्था,किसानों का सम्मान, बिजली, सड़क,पानी की व्यवस्था पहले से बहुत उत्तम हुई है। विपक्ष हमेशा भारतीय जनता पार्टी की सरकार के किए गए उत्कृष्ट कार्य का हमेशा से दुष्प्रचार करता है। लगातार विपक्ष सरकार को अस्थिर करना चाहता है। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा, हमारा बूत सबसे मजबूत, बूत जीता तो चुनाव जीता, इसी मंत्र के साथ, हम सभी कार्यकर्ताओं को जन जन तक जाना है।

ये रहे मौजूद

जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने बताया कि सम्मेलन में जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, पूर्व सांसद डॉ संजीव बालियान, प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश खटीक, सुभाष यदुवंश, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा,अनुज राठी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी,जितेंद्र सतवई, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि,आशीष वत्स,जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला,ओमप्रकाश पाल,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव,रॉबिन गुर्जर,उदय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान, मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू सेठी,पंकज चौहान, मोहन गुर्जर,आयुष चपराना, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोम, विनोद जैन, मनिंदर विहान,प्रताप सिंह, धीरसिंह एवं वरिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

Related Articles

मेयर तो आए लेकिन समाधान का अभी भी इंतजार

मेयर तो आए लेकिन समाधान का अभी भी इंतजार

ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना

ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना

जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन

एमडी पावर से मिले व्यापारी नेता

एमडी पावर से मिले व्यापारी नेता