मेरठ। जिला भाजपा की ओर से संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पर 12 साल विकास के विश्वास के जनकल्याण के वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के 12 साल विश्वास के, विकास के,जनकल्याण के,12 साल बेमिसाल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए बड़ा ही हर्ष का विषय है, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रप्रथम के संकल्प के साथ निरंतर सेवाएं दे रहै हैं। नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प,दूरदर्शी नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धियां से 12 वर्ष 7 जून 2026 को पूर्ण हो रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब,शोषित,वंचित, किसान,युवा,महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विभिन्न योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया किया है। नारी सशक्तिकरण देश का समग्र विकास प्रमुख उपलब्धियां हैं।
ये होंगे कार्यक्रम
12 साल के इस ऐतिहासिक उपलब्धि के शुभ अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, उ करना है। 11 जून को मीडिया से संवाद, 14 से 16 जून तक जनकल्याणकारी शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 16,17 जून, 17 को प्रदर्शनी, 18 से 19 जून को प्राकृतिक खेती की कार्यशाला और इसी के साथ विशेष जन कल्याण अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान प्रगति पथ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा इसी के साथ आने वाले रविवार को मन की बात का कार्यक्रम बूत स्तर पर होगा। मन की बात के कार्यक्रम के पश्चात बूत की बैठक होनी निश्चित हुई है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचना है। वह अपनी भाजपा सरकार के 12 साल बेमिसाल की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचना है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल,जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जयवीर सिंह, जिला महामंत्री,समीर चौहान, भंवर सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला, आशीष प्रताप सिंह, अतुल त्यागी, संजीव बंसल,,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव, पंकज भारद्वाज,उदय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, कौशल चौहान, गौरव चौधरी, ब्रह्म सिंह,मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान, मोहन गुर्जर,आयुष चपराना,विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, मंजू सेठी सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता,उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने दी।
Leave a comment