Home Uncategorized इस्माइल कन्या इंटर में शौर्य संवाद
Uncategorized

इस्माइल कन्या इंटर में शौर्य संवाद

इस्माइल कन्या इंटर में शौर्य संवाद

Share
इस्माइल कन्या इंटर में शौर्य संवाद
Share
मेरठ। महानगर के शिक्षा व खेलकूद में अग्रणीय इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज, एल ब्लॉक, शास्त्री नगर मेरठ में एनसीसी कैडेट्स द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ को शौर्य संवाद के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉक्टर मृदुला शर्मा द्वारा की गई । उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैनिक कार्यवाही का नाम नहीं है बल्कि यह स्वतंत्र भारत के उस प्रचंड आत्म सम्मान की हुंकार है जिसने दुश्मन के अहंकार को उसकी ही सरजमीं पर जाकर खत्म कर दिया था। कार्यक्रम का संयोजन लेफ्टिनेंट डॉक्टर अंबिका देवी द्वारा कराया गया तथा ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ को शौर्य संवाद के रूप में मनाया गया । एनसीसी कैडेट द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसके द्वारा यह दर्शाने का प्रयास किया गया कि भारत निंदा नहीं करता बल्कि नष्ट करता है । अब हम आतंकियों को केवल सीमाओं पर नहीं रोकेंगे बल्कि उनके घर में घुसकर काल का तांडव रचेंगे। यह शौर्य संवाद आने वाली पीढियां को यह बताएगी कि जब जब मां भारती की तरफ कोई भी आंख उठा कर देखेगा तब तब ऑपरेशन सिंदूर जैसा बृजपात उसे सहना होगा। आज जब हम इस गौरवशाली दिन को याद करते हैं तो हमारी सेवा की शक्ति और सरकार की दृढ़ता न केवल पहलगाम के शहीदों का तर्पण करती है बल्कि यह भारत के विजयी विश्व होने के संकल्प को भी दोहराती है। हमारी खामोशी को हमारी कमजोरी मत समझना हम वह समंदर है जो शांत रहे तो मर्यादा है और अगर उफने तो प्रलय। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने सभी एन सी सी कैडेट्स को प्रोत्साहित किया।

मनीष प्रताप बोले शानदार आयोजन

कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनीष प्रताप ने इस आयोजन को बेहद शानदार बताया। उन्होंने कहा कि इस्माइल कालेज स्कूली बच्चियों को देश भक्ति और राष्ट्र प्रथम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरू बन चुका है। ऐसे में सभी देश वासियों को राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का भाव रखना चाहिए। क्योंकि राष्ट्र प्रथम है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

Related Articles

निगम के 11 में 8 रैन बसरों पर डाला ताला

निगम के 11 में 8 रैन बसरों पर डाला ताला

दो टूक! तारीख पे तारीख स्वीकार्य नहीं

दो टूक! तारीख पे तारीख स्वीकार्य नहीं

सड़क पर दुकान का सामान ट्रैफिक जाम

सड़क पर दुकान का सामान ट्रैफिक जाम

लगातार मौतों के बाद भी नींद में अफसर

लगातार मौतों के बाद भी नींद में अफसर