मेरठ/ मवाना। रहावती स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल में आज “प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन CBSE कक्षा-10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु किया गया। मुख्य अतिथि सरधना विधानसभा क्षेत्र के विधायक अतुल प्रधान तथा अति विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के संरक्षक राकेश तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी पंवार ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त मवाना टॉप किया। मानवी चौधरी ने 91.40 प्रतिशत, आयु पंवार ने 88.60 प्रतिशत, परी ढिल्लन ने 88.40 प्रतिशत, राशी चौधरी ने 87 प्रतिशत, अवनी ने 84.90 प्रतिशत, तानिया ने 82.20 प्रतिशत तथा आरव धामा ने 81.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 में नर्सरी से कक्षा-9 तक अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अभिभावकों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल तथा इंटरनेट से दूरी बनाने की भी सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में संस्कृति एवं संस्कारों का बीजारोपण करें।
अति विशिष्ट अतिथि राकेश तोमर ने कहा कि शिक्षकों का समर्पण ही बच्चों की सफलता का आधार है। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती लोकेश चौधरी जी को 13 वर्ष की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कक्षा-10 को उत्कृष्ट परिणाम दिलाने वाले शिक्षकों श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती नौशाबा परवीन, श्रीमती रुचि वर्मा, श्री हिमांशु सिंघल, श्री रवि सहगल, वर्षा शर्मा, ज्योति रस्तोगी, उपासना शर्मा एवं कुमारी निधि भडा़ना, निशि सैनी, अंजलि सिंह, सचिन चौधरी, मुक्ति रस्तोगी,को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इन्होंने किया आयोजन में सहयोग
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पूजा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चौधरी के निर्देशन तथा प्रबंधक श्री सी.एस. चौधरी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण वर्षा शर्मा, उपासना शर्मा, ज्योति रस्तोगी, प्रियांशी, अरविंद कुमार, सोहनवीर, सचिन चौधरी, वीनस, प्रिया भारती, कमलेश शर्मा, सोनिया सिरोही एवं सीमा चौधरी का विशेष योगदान रहा।
Leave a comment